Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अगस्त्यमुनि महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन, दो दिन में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र प्रतिनिधियों ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। बीते तीन दिनों से आन्दोलन कर रहे छात्रों का आरोप है कि महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर लंबे समय से बार-बार ज्ञापन दिए जा रहे हैं, लेकिन अब तक मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। ज्ञापन में छात्रों ने महाविद्यालय की पांच प्रमुख मांगें उठाई हैं। इनमें बीएससी के विद्यार्थियों के लिए प्रयोगशाला सुविधाओं में सुधार, महाविद्यालय में कैंटीन का नियमित संचालन, आईटी लैब का सुचारू संचालन,छात्र-छात्राओं के लिए उचित बाथरूम व्यवस्था,बीएससी के विद्यार्थियों के लिए वाटर कूलर की उचित व्यवस्था। छात्र प्रतिनिधियों ने कहा कि लंबे समय से समस्याओं के समाधान की मांग की जा रही है, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से छात्रों में आक्रोश है।ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी गई है कि यदि दो दिन के भीतर उक्त मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की जाती है तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। छात्रों ने आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होने की बात कही है। ज्ञापन में छात्र प्रतिनिधि लवली राणा, लोकेश बिष्ट, प्रियांशु एवं श्रीनिवास चमोला सहित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अगस्त्यमुनि के पदाधिकारियों के हस्ताक्षर भी किए गए हैं।

Advertisement Box
नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं
आज फोकस में

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट
आज फोकस में

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र
आज फोकस में

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र

सिद्धपीठ कुरुड़ में 5 सितंबर को होगा मां नंदा की बड़ी जात का शुभारंभ, चौसिंगा खाड़ू तैयार, हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद; 3 सितंबर से सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेला
आज फोकस में

सिद्धपीठ कुरुड़ में 5 सितंबर को होगा मां नंदा की बड़ी जात का शुभारंभ, चौसिंगा खाड़ू तैयार, हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद; 3 सितंबर से सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेला

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

बुधवार, 09 सितंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

[news_reels]
WhatsApp