Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

29 साल बाद भी रुद्रप्रयाग का अपना जिला सहकारी बैंक नहीं, चमोली-टिहरी के नाम से चल रहा बैंक

दस्तक पहाड़ न्यूज रुद्रप्रयाग। आज ही के दिन अस्तित्व में आए रुद्रप्रयाग जनपद को बने 29 वर्ष पूरे हो गए हैं, लेकिन जिला गठन के इतने लंबे समय बाद भी जिले को अपना स्वतंत्र जिला सहकारी बैंक नहीं मिल पाया है। वर्तमान में रुद्रप्रयाग में संचालित सहकारी बैंक के नाम में आज भी चमोली और टिहरी गढ़वाल जिला सहकारी बैंक का उल्लेख होता है। इसको लेकर जिले में समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। पूर्व ब्लॉक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल ने कहा कि रुद्रप्रयाग जनपद को बने 29 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन आज भी यहां के सहकारी बैंक पर चमोली और टिहरी गढ़वाल जिला सहकारी बैंक का नाम लिखा जाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर वह दिन कब आएगा, जब रुद्रप्रयाग के नाम से अपना “रुद्रप्रयाग जिला सहकारी बैंक” स्थापित होगा।

वहीं एनएस पंवार ने कहा कि प्रत्येक जनपद का अपना सहकारी बैंक होना चाहिए, लेकिन रुद्रप्रयाग जिले का सहकारी बैंक आज भी दो-दो जिलों के नाम से संचालित हो रहा है। उन्होंने इसे व्यवस्था की विडंबना बताते हुए कहा कि अलग जनपद बनने के 29 साल बाद भी जिले को अपनी स्वतंत्र सहकारी बैंकिंग व्यवस्था का इंतजार करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला गठन की वर्षगांठ पर विकास की उपलब्धियों के साथ-साथ ऐसी पुरानी मांगों पर भी गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए, ताकि रुद्रप्रयाग को उसकी प्रशासनिक पहचान के अनुरूप स्वतंत्र जिला सहकारी बैंक मिल सके।

Advertisement Box

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी
आज फोकस में

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन
आज फोकस में

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं
आज फोकस में

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

गुरुवार, 17 सितंबर 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp