Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

केदारनाथ में दुकानदारों का फूटा आक्रोश, हेलीपैड पर दिया धरना, मंदिर मार्ग से अस्थायी दुकानें हटाने का विरोध, बोले—यात्रा सीजन से चलता है परिवार

दस्तक पहाड न्यूज केदारनाथ/ अगस्त्यमुनि। । केदारनाथ धाम में मंदिर मार्ग पर संचालित अस्थायी दुकानों को हटाए जाने की कार्रवाई के बाद दुकानदारों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया। शनिवार को बड़ी संख्या में दुकानदार हेलीपैड पर पहुंच गए और कार्रवाई के विरोध में धरने पर बैठ गए। दुकानदारों ने प्रशासन से उनके पक्ष को सुनने तथा रोजगार के लिए वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने की मांग की।

शनिवार को प्रशासन और पुलिस की निगरानी में मंदिर मार्ग पर संचालित अस्थायी दुकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद दुकानदारों में नाराजगी बढ़ गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में व्यापारी हेलीपैड पर एकत्रित होकर धरने पर बैठ गए।दुकानदारों का कहना है कि वे वर्षों से यात्रा सीजन के दौरान केदारनाथ धाम में अस्थायी दुकानें लगाकर अपनी आजीविका चला रहे हैं। तीर्थयात्रियों को आवश्यक सामान उपलब्ध कराने के साथ इन्हीं दुकानों से होने वाली आय से उनके परिवारों का भरण-पोषण होता है। उनका आरोप है कि अचानक दुकानें हटाए जाने से उनका रोजगार प्रभावित हुआ है और उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।धरने पर बैठे दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की कि दुकानें हटाने से पहले उनके रोजगार और आजीविका के पक्ष को भी ध्यान में रखा जाए। उन्होंने पुनर्वास अथवा वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराने की मांग उठाई। व्यापारियों का कहना है कि वे प्रशासन से बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन उनकी आजीविका का कोई समाधान निकाला जाना चाहिए।दुकानदारों के हेलीपैड पर धरना देने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से बातचीत शुरू की। अधिकारियों की ओर से स्थिति को सामान्य करने तथा व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन फिलहाल उनकी मांगों पर कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया है।

Advertisement Box

जिलाधिकारी ने बताई अतिक्रमण हटाने की वजह

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि मंदिर मार्ग पर अतिक्रमण के कारण तीर्थयात्रियों के आवागमन में परेशानी हो रही है। इसके अलावा अतिक्रमण के चलते केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों में भी दिक्कतें आती हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को पूरी स्थिति से अवगत कराते हुए समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

फिलहाल केदारनाथ धाम में अस्थायी दुकानों को हटाने की कार्रवाई और व्यापारियों के धरने के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। प्रशासन और व्यापारियों के बीच होने वाली बातचीत के बाद ही इस मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

उत्तराखंड में अधिकारियों के दफ्तर में होगा पैनिक बटन, CCTV से होगी निगरानी, बिना पहचान पत्र प्रवेश नहीं
आज फोकस में

उत्तराखंड में अधिकारियों के दफ्तर में होगा पैनिक बटन, CCTV से होगी निगरानी, बिना पहचान पत्र प्रवेश नहीं

‘सड़क तक नहीं बन पा रही तो भाजपा का ये कैसा सुशासन ?’ अधूरे डामरीकरण पर जिला पंचायत सदस्य का विभाग को अल्टीमेटम
आज फोकस में

‘सड़क तक नहीं बन पा रही तो भाजपा का ये कैसा सुशासन ?’ अधूरे डामरीकरण पर जिला पंचायत सदस्य का विभाग को अल्टीमेटम

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2026: मिली जुली सरकार, कहीं ABVP का दबदबा, कहीं NSUI का परचम; कई कॉलेजों में निर्दलीयों ने भी मारी बाजी, देखिए परिणाम
आज फोकस में

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2026: मिली जुली सरकार, कहीं ABVP का दबदबा, कहीं NSUI का परचम; कई कॉलेजों में निर्दलीयों ने भी मारी बाजी, देखिए परिणाम

Breking news : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी
आज फोकस में

Breking news : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी

उत्तराखंड को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान देने वाले हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा को दोबारा उत्तराखंड में कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किए जाने का विरोध शुरू, CAU कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी
आज फोकस में

उत्तराखंड को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान देने वाले हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा को दोबारा उत्तराखंड में कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किए जाने का विरोध शुरू, CAU कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी

पिता की चाय की दुकान, बेटी बनी पूर्ति निरीक्षक : पहाड़ की बेटियों के लिए मिसाल बनीं दृष्टि शाह
आज फोकस में

पिता की चाय की दुकान, बेटी बनी पूर्ति निरीक्षक : पहाड़ की बेटियों के लिए मिसाल बनीं दृष्टि शाह

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शनिवार, 03 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

केदारनाथ धाम में व्यापारियों का धरना समाप्त, जिलाधिकारी से वार्ता के बाद यात्रा व्यवस्था सुचारू, मास्टर प्लान के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में हेलीपैड परिसर में बैठे थे व्यापारी व स्थानीय दुकानदार

✕
[news_reels]
WhatsApp