Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

केदारनाथ धाम में व्यापारियों का धरना समाप्त, जिलाधिकारी से वार्ता के बाद यात्रा व्यवस्था सुचारू, मास्टर प्लान के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में हेलीपैड परिसर में बैठे थे व्यापारी व स्थानीय दुकानदार

दस्तक पहाड न्यूज केदारनाथ।। श्री केदारनाथ धाम में मास्टर प्लान के अंतर्गत अवैध अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में शनिवार को केदारनाथ धाम व्यापारी संघ एवं स्थानीय दुकानदारों द्वारा हेलीपैड परिसर में दिया जा रहा धरना जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के साथ वार्ता के बाद समाप्त हो गया। धरना समाप्त होने के बाद धाम में यात्रा व्यवस्थाएं सामान्य रूप से संचालित होने लगी हैं।

शासन स्तर से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में शनिवार को केदारनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से नाराज व्यापारियों और स्थानीय दुकानदारों ने हेलीपैड परिसर में धरना शुरू कर दिया था।मामले की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने संबंधित व्यापारियों एवं स्थानीय दुकानदारों से वार्ता की। उन्होंने व्यापारियों की समस्याएं और उनके द्वारा उठाए गए विभिन्न बिंदुओं को सुना। प्रशासन की ओर से कार्रवाई से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराते हुए स्थिति स्पष्ट की गई।जिलाधिकारी के साथ हुई वार्ता के बाद अपराह्न करीब 3:30 बजे व्यापारियों एवं स्थानीय दुकानदारों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। इसके बाद केदारनाथ धाम में सभी व्यवस्थाएं सामान्य रूप से संचालित होने लगीं।जिला प्रशासन के अनुसार वर्तमान में श्री केदारनाथ धाम की यात्रा पूरी तरह सुचारू है। श्रद्धालुओं की आवाजाही, दर्शन व्यवस्था और यात्रा से जुड़ी अन्य गतिविधियां सामान्य रूप से चल रही हैं। यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है।जिला प्रशासन ने केदारनाथ धाम में यात्रा से जुड़े सभी पक्षों से आपसी सहयोग, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

Advertisement Box

उत्तराखंड में अधिकारियों के दफ्तर में होगा पैनिक बटन, CCTV से होगी निगरानी, बिना पहचान पत्र प्रवेश नहीं
आज फोकस में

उत्तराखंड में अधिकारियों के दफ्तर में होगा पैनिक बटन, CCTV से होगी निगरानी, बिना पहचान पत्र प्रवेश नहीं

‘सड़क तक नहीं बन पा रही तो भाजपा का ये कैसा सुशासन ?’ अधूरे डामरीकरण पर जिला पंचायत सदस्य का विभाग को अल्टीमेटम
आज फोकस में

‘सड़क तक नहीं बन पा रही तो भाजपा का ये कैसा सुशासन ?’ अधूरे डामरीकरण पर जिला पंचायत सदस्य का विभाग को अल्टीमेटम

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2026: मिली जुली सरकार, कहीं ABVP का दबदबा, कहीं NSUI का परचम; कई कॉलेजों में निर्दलीयों ने भी मारी बाजी, देखिए परिणाम
आज फोकस में

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2026: मिली जुली सरकार, कहीं ABVP का दबदबा, कहीं NSUI का परचम; कई कॉलेजों में निर्दलीयों ने भी मारी बाजी, देखिए परिणाम

Breking news : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी
आज फोकस में

Breking news : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी

उत्तराखंड को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान देने वाले हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा को दोबारा उत्तराखंड में कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किए जाने का विरोध शुरू, CAU कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी
आज फोकस में

उत्तराखंड को लेकर कथित आपत्तिजनक बयान देने वाले हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा को दोबारा उत्तराखंड में कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किए जाने का विरोध शुरू, CAU कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी

पिता की चाय की दुकान, बेटी बनी पूर्ति निरीक्षक : पहाड़ की बेटियों के लिए मिसाल बनीं दृष्टि शाह
आज फोकस में

पिता की चाय की दुकान, बेटी बनी पूर्ति निरीक्षक : पहाड़ की बेटियों के लिए मिसाल बनीं दृष्टि शाह

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शनिवार, 03 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

केदारनाथ धाम में व्यापारियों का धरना समाप्त, जिलाधिकारी से वार्ता के बाद यात्रा व्यवस्था सुचारू, मास्टर प्लान के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में हेलीपैड परिसर में बैठे थे व्यापारी व स्थानीय दुकानदार

✕
[news_reels]
WhatsApp