Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ: अगस्त्यमुनि में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंका

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, प्रदेश कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर अगस्त्यमुनि में “लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ” कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश गुसाईं की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अगस्त्यमुनि बाजार से ब्लॉक मुख्यालय तक जुलूस निकाला और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर नारेबाजी की। इसके बाद ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर खंड विकास अधिकारी (BDO) के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने, मतदाता सूची के पुनरीक्षण और संशोधन की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने तथा प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा की मांग की गई।ज्ञापन में कहा गया कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम बिना उचित प्रक्रिया और पर्याप्त अवसर दिए मतदाता सूची से नहीं हटाया जाना चाहिए। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने अथवा संशोधन की प्रक्रिया में पारदर्शिता, जवाबदेही और विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही राजनीतिक दलों एवं आम नागरिकों की ओर से निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित उठाई गई शिकायतों और आपत्तियों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण किए जाने की मांग की गई।

लोकतंत्र में जनता के मत की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बेहद जरूरी है। जनता के मत और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस मजबूती से आवाज उठाती रहेगी।

Advertisement Box

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश गुसाईं ने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण एवं संशोधन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए। किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं छूटना चाहिए तथा आपत्तियों एवं शिकायतों का निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता के मत की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

ज्ञापन में निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों एवं आंकड़ों को सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराने तथा लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता, निष्पक्षता और मर्यादा बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की भी मांग की गई।

प्रदर्शन में प्रदीप थपलियाल, राजेंद्र गोस्वामी, अंकुर रौथाण, बिनोद राणा, दीपा आर्य, कुंवर सजवाण, नरेंद्र बिष्ट, लक्ष्मण रावत, बीर सिंह बुढेरा, अजयवीर भंडारी, घ्यालू लाल, पवन कुमार, हर्षलाल, रजनी रावत, विनिता रौथाण, नरेंद्र रावत, सूरवीर जगवाण, मनोहर रावत, राजेंद्र भंडारी, भूपेंद्र राणा, आलोक जग्गी, सक्षम नेगी, वर्षा, सोनाली, दीपांशु मोहन, नवीन बिष्ट, रमेश बुटोला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गुरुवार, 08 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box
Advertisement Box
घर का भेदी ही लूट ले गया मां का भरोसा, 20 लाख के गहने लेकर बेटा फरार
आज फोकस में

घर का भेदी ही लूट ले गया मां का भरोसा, 20 लाख के गहने लेकर बेटा फरार

उत्तराखंड में हर महीने 9 तारीख को बजेगा भूकंप का सायरन, घबराने की जरूरत नहीं, सुबह 11 बजे होगा सिस्टम टेस्ट
आज फोकस में

उत्तराखंड में हर महीने 9 तारीख को बजेगा भूकंप का सायरन, घबराने की जरूरत नहीं, सुबह 11 बजे होगा सिस्टम टेस्ट

Breking news : रुद्रप्रयाग चमोली में अभी-अभी आया भूकंप, तेज झटकों से थर्राए लोग, रिक्टर स्केल पर 4.9 की तीव्रता, दिल्ली-NCR तक महसूस हुई हलचल
आज फोकस में

Breking news : रुद्रप्रयाग चमोली में अभी-अभी आया भूकंप, तेज झटकों से थर्राए लोग, रिक्टर स्केल पर 4.9 की तीव्रता, दिल्ली-NCR तक महसूस हुई हलचल

अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर देशभर के 115 सहित उत्तराखंड के 9 शिक्षक होंगे राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित, रुद्रप्रयाग की ललिता रौतेला भी शामिल
आज फोकस में

अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर देशभर के 115 सहित उत्तराखंड के 9 शिक्षक होंगे राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित, रुद्रप्रयाग की ललिता रौतेला भी शामिल

उत्तराखंड में अधिकारियों के दफ्तर में होगा पैनिक बटन, CCTV से होगी निगरानी, बिना पहचान पत्र प्रवेश नहीं
आज फोकस में

उत्तराखंड में अधिकारियों के दफ्तर में होगा पैनिक बटन, CCTV से होगी निगरानी, बिना पहचान पत्र प्रवेश नहीं

‘सड़क तक नहीं बन पा रही तो भाजपा का ये कैसा सुशासन ?’ अधूरे डामरीकरण पर जिला पंचायत सदस्य का विभाग को अल्टीमेटम
आज फोकस में

‘सड़क तक नहीं बन पा रही तो भाजपा का ये कैसा सुशासन ?’ अधूरे डामरीकरण पर जिला पंचायत सदस्य का विभाग को अल्टीमेटम

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp