Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रुद्रप्रयाग पुलिस के नाम बड़ी उपलब्धि: पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल को मिलेगा ‘सराहनीय सेवा पदक’ (MSM)

दस्तक पहाड़ न्यूज। अगस्त्यमुनि । जनपद रुद्रप्रयाग के लिए आज का दिन अत्यन्त हर्ष और गौरव का क्षण लेकर आया है। गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस 2026 से पूर्व देश भर के पुलिस बलों एवं पैरामिलिट्री फोर्सेज के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए पदकों की घोषणा की गई है। इस प्रतिष्ठित सूची में जनपद रुद्रप्रयाग में तैनात पुलिस उपाधीक्षक (Dy.SP) श्री प्रबोध कुमार घिल्डियाल का नाम भी शामिल है।

श्री घिल्डियाल को उनकी विशिष्ट और समर्पित सेवाओं के लिए सराहनीय सेवा पदक (Meritorious Service Medal – MSM) से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।

Advertisement Box

कर्तव्यनिष्ठा और अनुभव का सम्मान- श्री प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने अपने सेवाकाल के दौरान कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण और जन-सेवा में अनुकरणीय कार्य किया है। उनकी इसी कार्यकुशलता और कर्तव्य के प्रति समर्पण को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें इस उच्च सम्मान हेतु चयनित किया है।

इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग, श्री अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने हर्ष व्यक्त करते हुए श्री प्रबोध कुमार घिल्डियाल को व्यक्तिगत रूप से बधाई दी।

एसपी रुद्रप्रयाग ने अपने संदेश में कहा: “श्री घिल्डियाल को मिला यह पदक उनकी वर्षों की मेहनत और ईमानदारी का प्रतिफल है। यह न केवल उनके लिए बल्कि पूरी रुद्रप्रयाग पुलिस के लिए गौरव की बात है। इससे पुलिस बल के अन्य कर्मियों को भी उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।”

जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पुलिस उपाधीक्षक महोदय को इस स्वर्णिम उपलब्धि पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

दून मेडिकल कॉलेज में टांके लगाने वाला धागा तक नहीं, वरिष्ठ पत्रकार नवीन थलेड़ी ने शेयर की खुद की दास्तां
आज फोकस में

दून मेडिकल कॉलेज में टांके लगाने वाला धागा तक नहीं, वरिष्ठ पत्रकार नवीन थलेड़ी ने शेयर की खुद की दास्तां

बारामती में अजित पवार का प्लेन क्रैश, विमान हादसे का वीडियो बेहद डरावना, हर तरफ धुएं का गुबार
आज फोकस में

बारामती में अजित पवार का प्लेन क्रैश, विमान हादसे का वीडियो बेहद डरावना, हर तरफ धुएं का गुबार

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 09 फ़रवरी 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp