दस्तक पहाड न्यूज देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार 23 अक्टूबर को प्रदेश के चार पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई है। वहीं, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में शुक्रवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना के चलते पहाड़ों में ठंड बढ़ सकती है। प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम सामान्यतः शुष्क रहने का अनुमान है।
24 अक्टूबर को छह जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक 24 अक्टूबर को भी प्रदेश के कुछ पर्वतीय जिलों में मौसम बदल सकता है। इस दिन देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।
25 अक्टूबर को भी जारी रहेगा बारिश का दौर
वहीं 25 अक्टूबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। लगातार दो-तीन दिनों तक पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब रहने से ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड और बढ़ सकती है।
दस्तक पहाड़ News
पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम पर नजर रखें और ऊंचाई वाले इलाकों की यात्रा के दौरान सावधानी बरतें।










