Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

रुद्रप्रयाग जिले के अभिषेक भट्ट का हरियाणा लोक सेवा आयोग की परीक्षा में चयन,बने असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी एवं सुपरिंटेंडेंट, जिले का नाम किया रोशन

दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि।।  जनपद रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि ब्लॉक के ग्राम सिल्ला निवासी अभिषेक भट्ट ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी एवं सुपरिंटेंडेंट (लीगल) परीक्षा में उनका चयन हुआ है। अभिषेक के चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

अभिषेक भट्ट ने कक्षा 12 तक की शिक्षा केंद्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने पेट्रोलियम विश्वविद्यालय, देहरादून से एलएलबी तथा नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली से एलएलएम की उपाधि हासिल की। वर्तमान में वह लखनऊ विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहे हैं। अभिषेक के पिता सुशील चंद्र भट्ट रुद्रप्रयाग जिला न्यायालय में अधिवक्ता हैं, जबकि उनकी माता श्रीमती कुसुम भट्ट राजकीय इंटर कॉलेज कण्डारा में गणित विषय की सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। विधि क्षेत्र से जुड़े परिवार में पले-बढ़े अभिषेक ने अपनी मेहनत और लगन से यह महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है।

Advertisement Box

अभिषेक के चयन पर केंद्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि की प्राचार्य अदिति नेगी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अभिषेक की उपलब्धि विद्यालय और क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी है।

वहीं केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल, पूर्व विधायक मनोज रावत और उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ऐश्वर्या रावत और नगर पंचायत अगस्त्यमुनि अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोस्वामी ने भी अभिषेक भट्ट को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अभिषेक की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि अगस्त्यमुनि और पूरे रुद्रप्रयाग जनपद में खुशी का माहौल है। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर विधि के क्षेत्र में हासिल की गई यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए निश्चित रूप से प्रेरणास्रोत है।

गुरुवार, 22 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box
Advertisement Box
जनता को कब तक आश्वासन देते रहेंगे?” दशज्यूला में सड़कों की अनदेखी पर अधिकारियों को जयवर्धन काण्डपाल ने सुनाई खरी-खरी, 31 अक्टूबर से आन्दोलन की चेतावनी
आज फोकस में

जनता को कब तक आश्वासन देते रहेंगे?” दशज्यूला में सड़कों की अनदेखी पर अधिकारियों को जयवर्धन काण्डपाल ने सुनाई खरी-खरी, 31 अक्टूबर से आन्दोलन की चेतावनी

देवभूमि के युवा सिर्फ झंडे उठाने के लिए हैं? 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के युवा नेतृत्व के बीच चर्चा तेज, BJYM की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड गायब, युवा प्रतिनिधित्व पर उठे सवाल
आज फोकस में

देवभूमि के युवा सिर्फ झंडे उठाने के लिए हैं? 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के युवा नेतृत्व के बीच चर्चा तेज, BJYM की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड गायब, युवा प्रतिनिधित्व पर उठे सवाल

उत्तराखंड में फिर से हरियाणा के कई युवा बन गए पोस्टमैन ! 100% अंक वाले अभ्यर्थी, लेकिन नहीं लिख पा रहे हिन्दी, मैरिट के बजाए हो लिखित परीक्षा
आज फोकस में

उत्तराखंड में फिर से हरियाणा के कई युवा बन गए पोस्टमैन ! 100% अंक वाले अभ्यर्थी, लेकिन नहीं लिख पा रहे हिन्दी, मैरिट के बजाए हो लिखित परीक्षा

“आज ये दल मा, भोल यै दल…” ग्यालू लाल की सियासत पर सटीक बैठी लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी की पंक्ति! रुद्रप्रयाग में हंसी का पात्र बने नेताजी, पांच दिन पहले भाजपा में गए, आज फिर कांग्रेस में लौटे

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पूरे पहाङ में उबाल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध
आज फोकस में

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पूरे पहाङ में उबाल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

दिवाली से पहले आई राहत की खबर! UPI MDR पर टला फैसला, व्यापारियों ने सरकार के फैसले का किया स्वागत, जानें क्या रहेगा फ्री और कहां लगेगा शुल्क
आज फोकस में

दिवाली से पहले आई राहत की खबर! UPI MDR पर टला फैसला, व्यापारियों ने सरकार के फैसले का किया स्वागत, जानें क्या रहेगा फ्री और कहां लगेगा शुल्क

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp