Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राइका पठालीधार में गणतंत्र दिवस समारोह में मेधावी प्रतिभाओं को मिला ‘स्व. श्री महानंद भट्ट स्मृति पुरस्कार’

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि । राजकीय इंटर कॉलेज पठालीधार में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय स्तर पर आयोजित परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय में प्रतिवर्ष ‘स्वर्गीय श्री महानंद भट्ट स्मृति पुरस्कार’ के तहत हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को नकद धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

हाईस्कूल स्तर पर यह सम्मान ऋतिक सुपुत्र श्री प्रदीप सिंह, ग्राम डांगी, पोस्ट पठालीधार को प्रदान किया गया। ऋतिक ने बोर्ड परीक्षा में 471/500 अंक (94.20 प्रतिशत) प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।वहीं इंटरमीडिएट स्तर पर सानिया सुपुत्री मुहम्मद यामीन, ग्राम सिनघाटा, पोस्ट पठालीधार को यह पुरस्कार दिया गया। सानिया ने बोर्ड परीक्षा में 383/500 अंक (76.6 प्रतिशत) हासिल किए।

Advertisement Box

यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष स्व. महानंद भट्ट (चीफ फार्मासिस्ट) की पुण्य स्मृति में उनके पुत्रों जगदंबा प्रसाद भट्ट एवं सर्वेश्वरानंद भट्ट, ग्राम सिल्ला भट्टकोटी, जनपद रुद्रप्रयाग द्वारा प्रदान किया जाता है। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित कर शिक्षा के प्रति प्रेरित करना है।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्थानीय अभिभावक उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य आसिफ मौहम्मद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे पुरस्कार बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना, आत्मविश्वास और लक्ष्य प्राप्ति की प्रेरणा जगाते हैं। समारोह का समापन राष्ट्रगान एवं मिष्ठान वितरण के साथ हुआ। इस अवसर पर बुद्धिबल्लभ भट्ट, धर्मेंद्र नेगी, कैलाश नौटियाल, विजय भारती, जगमोहन भण्डारी, प्रद्युम्न भण्डारी, अनिल वशिष्ठ सहित शिक्षक, ग्रामीण उपस्थित हुए।

केदारनाथ हेली टिकट ठगों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का डिजिटल एक्शन, 347 फेसबुक पेज और 189 नंबर ब्लॉक, 118 बैंक खाते फ्रीज
आज फोकस में

केदारनाथ हेली टिकट ठगों पर रुद्रप्रयाग पुलिस का डिजिटल एक्शन, 347 फेसबुक पेज और 189 नंबर ब्लॉक, 118 बैंक खाते फ्रीज

अगस्त्यमुनि की नितिन फिजिकल अकेडमी ने रचा इतिहास,80 में से 60 युवाओं का भारतीय सेना में फाइनल चयन
आज फोकस में

अगस्त्यमुनि की नितिन फिजिकल अकेडमी ने रचा इतिहास,80 में से 60 युवाओं का भारतीय सेना में फाइनल चयन

उत्तराखंड में विधायक निधि के लिए ₹375 करोड़ जारी, हर विधायक को मिलेंगे ₹5 करोड़
आज फोकस में

उत्तराखंड में विधायक निधि के लिए ₹375 करोड़ जारी, हर विधायक को मिलेंगे ₹5 करोड़

“केदारनाथ-बदरीनाथ” के चढ़ावे से वीआईपी मेहमाननवाजी.आरटीआई से बड़ा खुलासा, भाजपा-संघ नेताओं के आवास व हेली किराए पर बीकेटीसी ने खर्च कर डाले लाखों रूपये
आज फोकस में

“केदारनाथ-बदरीनाथ” के चढ़ावे से वीआईपी मेहमाननवाजी.आरटीआई से बड़ा खुलासा, भाजपा-संघ नेताओं के आवास व हेली किराए पर बीकेटीसी ने खर्च कर डाले लाखों रूपये

जवाहरनगर में जल संस्थान का अजब घोटाला, जनता की योजना पर विभाग ने ही डाला “डाका”, छह साल बाद खुला पेयजल योजना का खेल, जिस योजना के लिए जनता ने संघर्ष किया उसका पानी मोहल्ले तक पहुंचा ही नहीं

LED बल्ब के बाद अब इंडक्शन चूल्हे पर छिड़ेगा महाअभियान, खत्म होगा गैस चूल्हे का दौर, हर घर दिखेगा हाई-टेक स्टोव
आज फोकस में

LED बल्ब के बाद अब इंडक्शन चूल्हे पर छिड़ेगा महाअभियान, खत्म होगा गैस चूल्हे का दौर, हर घर दिखेगा हाई-टेक स्टोव

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 30 मई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp