Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अगस्त्यमुनि में विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायत दर्ज नहीं कर रहा विभाग बिलों में गड़बड़ी से परेशान उपभोक्ता बोले—सब स्टेशन में नहीं लिए जा रहे शिकायती प्रार्थना पत्र, 1912 पर भी नहीं उठ रहा फोन

दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि। विद्युत बिलों में हो रही गड़बड़ियों से परेशान उपभोक्ताओं को शिकायत दर्ज कराने के लिए भी परेशानी उठानी पड़ रही है। आरोप है कि अगस्त्यमुनि विद्युत सब स्टेशन पहुंचने वाले उपभोक्ताओं के शिकायती प्रार्थना पत्र विभागीय स्तर पर जमा नहीं किए जा रहे हैं। उन्हें शिकायत पत्र रुद्रप्रयाग में जमा करने के लिए कहा जा रहा है। अगस्त्यमुनि क्षेत्र में कई उपभोक्ताओं के बढ़े हुए बिल आप है जिससे आमजन परेशान है।

उपभोक्ता राजेंद्र सिंह ने बताया कि करीब दो माह पूर्व उनके घर पर नया विद्युत मीटर लगाया गया था। इसके बाद से उनके नाम अत्यधिक विद्युत बिल जारी हो रहा है। बिल में गड़बड़ी की शिकायत लेकर वह सोमवार को अगस्त्यमुनि विद्युत सब स्टेशन पहुंचे और शिकायत संबंधी प्रार्थना पत्र देना चाहा, लेकिन उनका प्रार्थना पत्र लेने से मना कर दिया गया। उन्हें शिकायत पत्र रुद्रप्रयाग में जमा करने के लिए कहा गया।

Advertisement Box

वहीं उपभोक्ता मनोज रावत और सुरेश राज ने भी विद्युत बिलों से संबंधित समस्याओं को लेकर शिकायत दर्ज कराने में आ रही दिक्कतों पर नाराजगी जताई है। उपभोक्ताओं का कहना है कि स्थानीय स्तर पर ही बिल जमा किए जाते हैं, ऐसे में बिलों में गड़बड़ी या मीटर संबंधी शिकायतों के लिए भी अगस्त्यमुनि सब स्टेशन में प्रार्थना पत्र स्वीकार किए जाने चाहिए। उपभोक्ताओं को शिकायत दर्ज कराने के लिए रुद्रप्रयाग भेजना उचित नहीं है। इससे क्षेत्र के लोगों को अनावश्यक परेशानी और अतिरिक्त समय व धन खर्च करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए विद्युत विभाग की हेल्पलाइन 1912 पर भी लगातार संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन फोन नहीं उठ रहा है। ऐसे में उपभोक्ताओं के सामने अपनी शिकायत दर्ज कराने और बिल में सुधार करवाने को लेकर परेशानी बनी हुई है। उपभोक्ता राजेंद्र सिंह, मनोज रावत और सुरेश राज समेत अन्य उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से मामले का संज्ञान लेते हुए अगस्त्यमुनि सब स्टेशन में शिकायतें स्वीकार करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा 1912 हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों का समय पर समाधान करने की मांग की है।

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी
आज फोकस में

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन
आज फोकस में

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं
आज फोकस में

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 21 सितंबर 2026

आज का सुविचार

मन की शांति सबसे बड़ी दौलत है। इसे बाहरी परिस्थितियों में खोजने के बजाय अपने भीतर खोजें। जब आपका मन शांत होता है, तो सबसे कठिन परिस्थितियां भी सरल लगने लगती हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp