Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत, केदारघाटी में शोक

दस्तक पहाड न्यूज गुप्तकाशी।। केदारघाटी क्षेत्र के गुप्तकाशी नगर पंचायत अंतर्गत ह्यून गांव में एक दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय महिला की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नाला वार्ड निवासी श्रीमती विनीता देवी (40 वर्ष), पत्नी कुशालानंद तिवारी, मंगलवार को अपने मवेशियों के लिए पेड़ से चारापत्ती काटने गई थीं। इसी दौरान पेड़ के समीप से गुजर रही 33 केवी सोनप्रयाग हाईटेंशन लाइन के पास टहनी काटते समय वह अचानक करंट की चपेट में आ गईं।ग्रामीणों ने बताया कि महिला द्वारा दरांती से काटी गई एक टहनी टूटकर विद्युत तार पर अटक गई थी। उसे हटाने के प्रयास में जैसे ही उन्होंने हाथ बढ़ाया, तेज करंट लग गया। करंट इतना प्रबल था कि महिला मौके पर ही झुलस गईं और उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। वहीं, इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से हाईटेंशन लाइनों के आसपास सुरक्षा मानकों की समीक्षा और जनजागरूकता बढ़ाने की मांग भी उठाई है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

Advertisement Box
करोड़ों की योजनाएं बनाने वाले अगस्त्यमुनि में सिंचाई खंड केदारनाथ के पास अपने बरामदे की सफाई के लिए पैसे नहीं !
आज फोकस में

करोड़ों की योजनाएं बनाने वाले अगस्त्यमुनि में सिंचाई खंड केदारनाथ के पास अपने बरामदे की सफाई के लिए पैसे नहीं !

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?
आज फोकस में

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
आज फोकस में

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी
आज फोकस में

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन
आज फोकस में

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 23 सितंबर 2026

आज का सुविचार

परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है। जो व्यक्ति समय के साथ खुद को बदलने के लिए तैयार रहता है, वही प्रगति कर सकता है। बदलाव से डरें नहीं, बल्कि उसे एक नए अवसर के रूप में स्वीकार करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp