Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद, शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली

दस्तक पहाड न्यूज केदारनाथ।। जनपद रुद्रप्रयाग स्थित विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज दिनांक 11 नवम्बर 2026 (बुधवार) को प्रातः 08:30 बजे पूर्ण वैदिक मंत्रोच्चार, विधि-विधान, पूजा-अर्चना एवं धार्मिक परम्पराओं के अनुरूप शीतकाल के लिए विधिवत बंद कर दिए गए। इसी के साथ इस वर्ष की श्री केदारनाथ धाम की यात्रा का विधिवत समापन हो गया है।

श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया आज तड़के प्रातः 04:00 बजे से ही विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ प्रारम्भ कर दी गई थी। निर्धारित धार्मिक परम्पराओं के अनुसार समस्त पूजा-अर्चना एवं वैदिक अनुष्ठान सम्पन्न कराए गए। इसके पश्चात प्रातः 08:30 बजे शुभ मुहूर्त में मन्दिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस पावन अवसर पर पूरा केदारनाथ धाम बाबा केदार के जयकारों एवं भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा।कपाट बंद होने के इस पावन अवसर पर अध्यक्ष बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति श्री हेमन्त द्विवेदी, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग श्री विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग श्रीमती नीहारिका तोमर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति श्री सोहन सिंह रागड़, पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी अवनी तिवारी, चौकी प्रभारी केदारनाथ मुकेश डिमरी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी, तीर्थ पुरोहितगण, हक-हकूकधारी एवं देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Advertisement Box

कपाट बंद होने के पश्चात भगवान श्री केदारनाथ जी की चल विग्रह उत्सव डोली ने मन्दिर परिसर का भ्रमण कर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर, ऊखीमठ के लिए प्रस्थान किया। बाबा केदार की डोली के धाम से प्रस्थान के दौरान श्रद्धालुओं ने भावुक मन से बाबा केदार के जयकारे लगाते हुए डोली को विदाई दी और अधिकांश श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम से डोली के साथ-साथ प्रस्थान किया है।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 11 नवम्बर को बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली का प्रथम रात्रि प्रवास रामपुर में रहेगा। इसके पश्चात दिनांक 12 नवम्बर को डोली गुप्तकाशी पहुंचेगी तथा दिनांक 13 नवम्बर को अपने शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मन्दिर, ऊखीमठ पहुंचेगी। यहां धार्मिक परम्पराओं एवं विधि-विधान के अनुसार भगवान श्री केदारनाथ जी की शीतकालीन पूजा-अर्चना प्रारम्भ होगी।शीतकाल के आगामी छः माह तक बाबा केदार की पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान श्री ओंकारेश्वर मन्दिर, ऊखीमठ में सम्पन्न होंगे। इस अवधि में श्रद्धालुजन ऊखीमठ पहुंचकर बाबा केदार के शीतकालीन गद्दीस्थल पर दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

 

बुधवार, 11 नवंबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box
Advertisement Box
<span class=विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद, शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली">
आज फोकस में

विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद, शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली

डांट से नाराज होकर घर से निकली 10 साल की मासूम, चोपता के जंगल में मंडरा रहा था खतरा; बच्चों की छोटी-छोटी नाराजगी पर अभिभावकों के लिए जरूरी संदेश
आज फोकस में

डांट से नाराज होकर घर से निकली 10 साल की मासूम, चोपता के जंगल में मंडरा रहा था खतरा; बच्चों की छोटी-छोटी नाराजगी पर अभिभावकों के लिए जरूरी संदेश

मेलाध्यक्ष के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सम्मान से समझौता नहीं होगा: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी
आज फोकस में

मेलाध्यक्ष के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सम्मान से समझौता नहीं होगा: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं
आज फोकस में

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली

पोखरी में भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा और ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी धरने पर बैठे, वन विभाग पर कार्रवाई में देरी का आरोप
आज फोकस में

पोखरी में भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा और ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी धरने पर बैठे, वन विभाग पर कार्रवाई में देरी का आरोप

और भी पढ़ें

विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद, शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली

✕
[news_reels]
WhatsApp