दस्तक पहाड न्यूज मयाली।। जनपद रुद्रप्रयाग के जखोली विकासखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मूल्या कुरछोला और अर्जुन बैंड के बीच छेदधार में बारात का इको वाहन संख्या UK13TA4410 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत होने की जानकारी दी गई है, जबकि पांच अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बारात का वाहन कुरछोला से जखोली की ओर जा रहा था। इसी दौरान छेदधार के समीप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।घटनास्थल पर जखोली चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौजूद हैं। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। घायलों को उपचार के लिए सहायता पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेंस सेवा भी मौके पर तैनात रही।
मृतकों के नाम (प्राप्त सूची के अनुसार):
- विजय सिंह पंवार (44 वर्ष), ग्राम कुरछोला।
- बसन्ती देवी (52 वर्ष), ग्राम तेला।
- सुनीता देवी (35 वर्ष), ग्राम तेला।
घायलों के नाम:
- सतपाल सिंह पंवार (35 वर्ष), बुनियादी।
- शिवानी (15 वर्ष), कुरछोला।
- दिव्यांशी (13 वर्ष), कुरछोला।
- अंजली (26 वर्ष), कुरछोला।
- सुनीता (39 वर्ष), कुरछोला।
पहाड़ी मार्गों पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाएं एक बार फिर चिंता का विषय बन गई हैं। हादसे ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।
दस्तक पहाड़ NEWS










