Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चिल्ड्रेन एकेडमी इंटरमीडिएट कॉलेज अगस्त्यमुनि में एनएसएस शिविर का रंगारंग शुभारंभ

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।।

चिल्ड्रेन एकेडमी इंटरमीडिएट कॉलेज अगस्त्यमुनि में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अगस्त्यमुनि अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गोस्वामी, कार्यक्रम अध्यक्ष संजय सिंह सजवाण तथा विशिष्ट अतिथि अटल उत्कर्षट इंटरमीडिएट कॉलेज अगस्त्यमुनि के प्रधानाचार्य समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement Box

मुख्य अतिथि राजेन्द्र प्रसाद गोस्वामी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “एनएसएस युवाओं को सेवा, अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक सरोकारों से जोड़ने वाला सबसे सशक्त मंच है। बच्चे जब समाज के बीच जाकर कार्य करते हैं तो न केवल उनका व्यक्तित्व निखरता है, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन की भावना भी विकसित होती है। आज के युवा यदि सेवा को जीवन का लक्ष्य बना लें तो देश को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।”

आयोजन के कार्यक्रम अध्यक्ष संजय सिंह सजवाण ने कहा कि “एनएसएस शिविर सिर्फ गतिविधियों का मंच नहीं, बल्कि समाजोपयोगी कार्यों का प्रेरणा केंद्र है। यह शिविर बच्चों में संस्कार, जिम्मेदारी और सामुदायिक सोच का संचार करता है। हमारी कोशिश है कि शिविर के माध्यम से छात्र-छात्राएं स्थानीय समस्याओं को समझें और समाधान की दिशा में योगदान दें।”

शिविर के शुभारंभ अवसर पर जिला खेल समन्वयक शिव सिंह नेगी, एनएसएस प्रभारी हीरा सिंह नेगी, सहायक कार्यक्रम अधिकारी लवली नेगी, प्रधानाचार्य चिल्ड्रेन एकेडमी इंटर कॉलेज हरिपाल कंडारी, व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन नेगी, रागिनी नेगी, अनूप सेमवाल, मनोज राणा, विक्रम सिंह नेगी सहित अनेक सम्मानित जन उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन बी.पी. बामोला द्वारा कुशलता पूर्वक किया गया। छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य, कविता और समूह प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता, नशा उन्मूलन और ग्रामीण विकास जैसे विषयों पर आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनको दर्शकों ने खूब सराहा।

एनएसएस का संकल्प : “मैं नहीं, हम” — समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा का मार्ग। के तहत शिविर के आगामी दिनों में स्वच्छता अभियान, नशा मुक्त जागरूकता रैली, जल संरक्षण, यातायात जागरूकता, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

हाई वोल्टेज ड्रामे का अंत: समझौते के बाद नगरासू से लौटे निहंग श्रद्धालु…प्रशासन ने की अब ये अपील
आज फोकस में

हाई वोल्टेज ड्रामे का अंत: समझौते के बाद नगरासू से लौटे निहंग श्रद्धालु…प्रशासन ने की अब ये अपील

रिंगाल से रच रहे रोजगार की कहानी, मक्कू में महिलाओं ने थामा आत्मनिर्भरता का रास्ता
आज फोकस में

रिंगाल से रच रहे रोजगार की कहानी, मक्कू में महिलाओं ने थामा आत्मनिर्भरता का रास्ता

सरकार से बहुत कुछ बोलती है डाॅ प्रेम बहुखण्डी की चिट्ठी, डाक भर्ती पर उठाए गंभीर सवाल..”पहाड़ के युवाओं का हक़ कौन छीन रहा ?
आज फोकस में

सरकार से बहुत कुछ बोलती है डाॅ प्रेम बहुखण्डी की चिट्ठी, डाक भर्ती पर उठाए गंभीर सवाल..”पहाड़ के युवाओं का हक़ कौन छीन रहा ?

गंगानगर पुल की सुरक्षा पर सवाल, करोड़ों के काम में गुणवत्ता पर उठी उंगली, कामचलाऊ दीवार से कैसे बचेगा पुल? स्थानीय लोगों ने जताई चिंता
आज फोकस में

गंगानगर पुल की सुरक्षा पर सवाल, करोड़ों के काम में गुणवत्ता पर उठी उंगली, कामचलाऊ दीवार से कैसे बचेगा पुल? स्थानीय लोगों ने जताई चिंता

उत्तराखंड के लिए दुखद खबर: नहीं रहे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा, खेल जगत में शोक की लहर
आज फोकस में

उत्तराखंड के लिए दुखद खबर: नहीं रहे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा, खेल जगत में शोक की लहर

मां की ममता के आगे समय भी हार गया…”उत्तराखंड में 46 साल बाद मां को मिला बिछड़ा बेटा, बाबा के भेष में पहुंचा घर… आवाज सुनते ही पहचान गई 85 वर्षीय मां
आज फोकस में

मां की ममता के आगे समय भी हार गया…”उत्तराखंड में 46 साल बाद मां को मिला बिछड़ा बेटा, बाबा के भेष में पहुंचा घर… आवाज सुनते ही पहचान गई 85 वर्षीय मां

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 24 जून 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp