Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सिंद्रवाणी में गुलदार का हमला, सघन सर्च अभियान के बाद रात में मिला 6 वर्षीय मासूम का शव

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग।। रुद्रप्रयाग जनपद के सिंद्रवाणी (छिनका नगरासू) क्षेत्र में गुलदार द्वारा एक मासूम बच्चे को उठाकर ले जाने की दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। जिला प्रशासन, वन विभाग, पुलिस व आपदा राहत टीमों ने संयुक्त रूप से देर रात तक चलाए गए सघन सर्च अभियान के बाद बच्चे का शव बरामद कर लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी प्रतीक जैन के निर्देशन तथा एसडीएम रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी के नेतृत्व में कुल 7 अलग–अलग टीमों ने क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। अभियान में वन विभाग के 20 कर्मी, डीडीआरएफ व एसडीआरएफ के कुल 14 जवान, जिला प्रशासन के 6 अधिकारी-कर्मी तथा पुलिस टीम शामिल रही। वरिष्ठ अधिकारी स्वयं मौके पर डटे रहे, जिनमें एसडीएम रुद्रप्रयाग, डीडीएमओ, एसडीओ वन विभाग, कोतवाली प्रभारी और जिला सूचना अधिकारी शामिल थे। लगातार सर्च ऑपरेशन के बाद रात्रि लगभग 11 बजे बच्चे का शव बरामद किया गया। एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने बताया कि वन विभाग की तीन टीमें, डीडीआरएफ की दो टीमें, एसडीआरएफ की एक टीम तथा पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीमों ने कठिन भूभाग में खोजबीन कर यह सफलता हासिल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।

प्रशासन ने क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता को देखते हुए एहतियाती कदम उठाने की बात कही है। एसडीएम ने बताया कि ग्रामीणों की सहमति से संभावित स्थानों पर पिंजरे लगाए जाएंगे तथा वन विभाग की गश्ती टीमें लगातार क्षेत्र में निगरानी करेंगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। मृतक बच्चे की पहचान दक्ष (उम्र लगभग 5–6 वर्ष), पुत्र श्री हेमंत बिष्ट के रूप में हुई है। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोग दहशत में हैं और वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों को लेकर प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Advertisement Box

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत
आज फोकस में

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”
आज फोकस में

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’
आज फोकस में

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा
आज फोकस में

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?
आज फोकस में

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान
आज फोकस में

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp