Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सुमाड़ी के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, गिरफ्त में आरोपी , घरेलू विवाद में गुस्साए पति ने गला दबाकर की थी पत्नी और बच्चे की हत्या

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग।। रुद्रप्रयाग जिले के तिलवाड़ा-सुमाड़ी क्षेत्र में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। नेपाली मूल के फरार आरोपी दीपक बहादुर को पुलिस ने सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है और बताया कि होली के दिन पत्नी के साथ हुई तीखी कहासुनी के बाद गुस्से में आकर उसने पत्नी और बेटे का गला दबाकर कत्ल कर दिया।

जानकारी के अनुसार, दीपक बहादुर पिछले कुछ समय से अपनी 34 वर्षीय पत्नी कमला शाही और 9 वर्षीय बेटे रोशन सिंह के साथ सुमाड़ी क्षेत्र में किराए के कमरे में रह रहा था। होली के पावन अवसर पर पति-पत्नी के बीच छोटी-मोटी बात को लेकर विवाद हो गया, जो जल्द ही तेज कहासुनी में बदल गई। गुस्से में आकर दीपक ने दोनों का गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शवों को कमरे में बंद कर दिया और फरार हो गया। 6 मार्च को मकान मालिक को कमरे के आसपास तेज बदबू आने की सूचना मिली। जब स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा खुला मिला और अंदर महिला और बच्चे के शव कम्बल के नीचे पड़े मिले, जबकि आरोपी फरार था। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Advertisement Box

पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस करने के साथ-साथ तकनीकी जांच और सूचनाओं के आधार पर उसकी तलाश तेज की। जांच के दौरान पता चला कि दीपक दिल्ली भाग गया था। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देश पर गठित टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों और लगातार तलाश के बाद 8 मार्च को दिल्ली से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी और मृतका की मुलाकात वर्ष 2025 में फेसबुक के माध्यम से हुई थी। दोनों पहले उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्र में साथ रह रहे थे और बाद में सुमाड़ी में किराये के कमरे में रहने लगे थे।आरोपी दीपक बहादुर को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा।इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और स्थानीय लोग इस क्रूर हत्याकांड से स्तब्ध हैं। पुलिस ने मामले को सुलझाने में तेजी दिखाई है और आरोपी की गिरफ्तारी से न्याय की उम्मीद जगी है।

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं
आज फोकस में

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट
आज फोकस में

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र
आज फोकस में

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 10 सितंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp