Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

मेलाध्यक्ष के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सम्मान से समझौता नहीं होगा: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी

मेला अध्यक्ष हर्षवर्धन बेंजवाल के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग; मेले की गतिविधियां बंद कराने के लिए नोटिस देने की बात कही


दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।। नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गोस्वामी ने मेला अध्यक्ष हर्षवर्धन बेंजवाल के एक कथित बयान पर कड़ी नाराजगी जताई है। सोशल साइट्स पर प्रसारित वीडियो का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि बयान में प्रयुक्त अभद्र एवं अमर्यादित भाषा से न केवल नगर पंचायत अध्यक्ष, बल्कि अधिशासी अधिकारी निकिता भट्ट, पर्यावरण मित्रों और सभासदों के सम्मान को भी ठेस पहुंची है। गोस्वामी ने विशेष रूप से महिला अधिकारी के प्रति कथित अभद्र टिप्पणी को निंदनीय बताते हुए कहा कि सार्वजनिक पदों पर कार्यरत महिलाओं, जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों के सम्मान के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने अपने स्वर्गीय पिता के प्रति भी अपमानजनक शब्दों के प्रयोग पर गहरा दुख जताया।

Advertisement Box

नगर पंचायत अध्यक्ष ने यह भी कहा कि उनके शुभचिंतकों के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली है कि उनके और अधिशासी अधिकारी के विरुद्ध हत्या करवाने जैसी गंभीर धमकियां दिए जाने की बातें कही जा रही हैं। उन्होंने मांग की कि यदि ऐसी धमकियां दी गई हैं तो पुलिस इसकी निष्पक्ष जांच करे। गोस्वामी ने वीडियो के प्रसारण के बाद उसे हटाए जाने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि संबंधित व्यक्ति को अपने बयान और बातों पर भरोसा था तो वीडियो हटवाने की आवश्यकता क्यों पड़ी? उन्होंने वीडियो की मूल रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई जनता के सामने लाने की मांग की। उन्होंने संबंधित व्यक्ति से सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण देने तथा प्रशासन से उचित कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया। साथ ही स्पष्ट किया कि राजनीति करना सभी का अधिकार है, लेकिन इसकी आड़ में किसी के सम्मान, परिवार और सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाना उचित नहीं है।

मेले की गतिविधियां बंद कराने के लिए नोटिस देने की बात : नगर पंचायत अध्यक्ष ने घोषणा की कि नगर पंचायत की ओर से अगले दिन मेला अध्यक्ष को मेले की गतिविधियां तत्काल बंद करवाने के संबंध में औपचारिक नोटिस सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत नियमों एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई बैठक में सुनिश्चित की जाएगी। गोस्वामी ने कहा कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि सम्मान, मर्यादा और स्वस्थ राजनीतिक वातावरण बनाए रखने के लिए है। नगर पंचायत अगस्त्यमुनि की सेवा और स्वाभिमान के लिए उनका संकल्प पहले की तरह आगे भी अडिग रहेगा।

मंगलवार, 10 नवंबर 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box
Advertisement Box
<span class=मेलाध्यक्ष के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सम्मान से समझौता नहीं होगा: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी">
आज फोकस में

मेलाध्यक्ष के कथित अभद्र बयान पर जताई नाराजगी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सम्मान से समझौता नहीं होगा: अध्यक्ष राजेंद्र गोस्वामी

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं
आज फोकस में

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली

पोखरी में भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा और ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी धरने पर बैठे, वन विभाग पर कार्रवाई में देरी का आरोप
आज फोकस में

पोखरी में भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा और ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी धरने पर बैठे, वन विभाग पर कार्रवाई में देरी का आरोप

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही
आज फोकस में

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक
आज फोकस में

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक

और भी पढ़ें

बड़ी खबर: 23 साल बाद फिर सुर्खियों में जेनी प्रकरण, हरक सिंह रावत पर नए आरोपों से गरमाई उत्तराखंड की सियासत, मानसिक अस्पताल में रखने और जबरन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने का लगाया आरोप, 23 वर्षीय बेटे के लिए मांगा पिता का नाम; दोबारा डीएनए जांच की उठाई मांग

✕
[news_reels]
WhatsApp