Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

केदारनाथ यात्रा 2026: 15 पार्किंग स्थलों से ट्रैफिक होगा सुगम, श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत

दस्तक पहाड़ न्यूज रुद्रप्रयाग।। 22 अप्रैल से प्रारंभ होने वाली केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर जनपद में तैयारियां तेज़ी से की जा रही हैं। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन द्वारा अभी से ही पार्किंग और यातायात व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को जाम जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े। हर वर्ष बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए इस बार प्रशासन ने वाहनों की सुचारु आवाजाही के लिए विस्तृत और व्यवस्थित रोडमैप तैयार किया है। यात्रा मार्ग पर यातायात को नियंत्रित और सुचारु बनाए रखने के लिए कुल 15 पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है, जहां श्रद्धालुओं के वाहनों को व्यवस्थित रूप से खड़ा किया जाएगा। इनमें जनपद की 6 प्रमुख बड़ी पार्किंग विशेष रूप से विकसित की गई हैं, जिनमें गुलाबराय, अगस्तमुनि, सीतापुर और सोनप्रयाग प्रमुख हैं। इन स्थानों पर बड़े स्तर पर पार्किंग निर्माण और विस्तार कार्य किए गए हैं, जिससे अधिक से अधिक वाहनों को समायोजित किया जा सके।

इसके अलावा, यात्रा मार्ग के विभिन्न हिस्सों में छोटी-छोटी पार्किंग स्थलों का भी विकास किया गया है, ताकि वाहनों का दबाव किसी एक स्थान पर केंद्रित न हो और यातायात सुचारु रूप से चलता रहे। जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि जनपद में छोटी और बड़ी पार्किंगों को मिलाकर कुल 15 पार्किंग स्थल तैयार किए गए हैं, जिनमें बड़ी संख्या में वाहनों को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से पार्क करने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

Advertisement Box

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत
आज फोकस में

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”
आज फोकस में

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’
आज फोकस में

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा
आज फोकस में

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?
आज फोकस में

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान
आज फोकस में

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 13 जुलाई 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp