Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

केदारनाथ धाम में सरकारी सम्पत्ति को क्षति पहुंचाने वाले अज्ञात अराजक तत्वों के विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग में मुकदमा हुआ दर्ज

दस्तक पहाड न्यूज केदारनाथ।। केदारनाथ धाम में सरकारी सम्पत्ति को क्षति पहुंचाने वाले अज्ञात अराजक तत्वों के विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग में मुकदमा हुआ दर्ज कराया गया।  जनपद रुद्रप्रयाग में प्रचलित श्री केदारनाथ धाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने के प्रयासों के बीच, धाम क्षेत्र में जन-सुविधाओं को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। सुलभ इंटरनेशनल के सुपरवाइजर श्री मिंटू पाठक द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ करर दी है।  तहरीर के अनुसार, सेक्टर केदारनाथ, हेलीपैड एवं घोड़ापड़ाव अंतर्गत स्थापित सार्वजनिक शौचालयों में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तोड़फोड़ की गई है। केदारनाथ धाम स्थित हाट बाजार, पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पीछे, पंजाब सिंध भवन के पास और बेस कैंप क्षेत्र में कुल 05 दरवाजे क्षतिग्रस्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त केदारनाथ अन्तर्गत विभिन्न सेक्टरों में कुल 12 नल और 60 सिस्टन को भी जानबूझकर तोड़ा गया है। इस अराजक कृत्य से न केवल सार्वजनिक सम्पत्ति को भारी नुकसान हुआ है, बल्कि आम जनमानस और आये हुए यात्रियों के लिए असुविधा की स्थिति पैदा हुई है।

​मामले की गम्भीरता को देखते हुए कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम, 1984 की धारा 3 के तहत मु0अ0सं0 07/2026 पंजीकृत किया गया है। इस मामले की विवेचना जारी है।रुद्रप्रयाग पुलिस स्पष्ट चेतावनी देती है कि प्रचलित केदारनाथ यात्रा की गरिमा और जन-सुविधाओं को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।  साथ ही जनपद पुलिस प्रशासन सभी से अपील करता है कि प्रचलित यात्रा में आवश्यक व्यवस्थाएं बनाने में पुलिस व प्रशासन को अपेक्षित सहयोग प्रदान करें, प्रशासन के स्तर से केदारनाथ धाम आ रहे सभी यात्रियों को आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

Advertisement Box

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं
आज फोकस में

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट
आज फोकस में

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र
आज फोकस में

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 10 सितंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp