Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अगस्त्यमुनि बाजार में 10 वर्षीय बालक पर यात्री वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल

दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि। अगस्त्यमुनि मुख्य बाजार में आज रविवार सुबह लगभग 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाजार में सामान लेने जा रहे एक 10 वर्षीय बालक को केदारनाथ की ओर जा रहे एक यात्री वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बालक का पैर बुरी तरह फ्रैक्चर हो गया।

परिजन

घटना के तुरंत बाद स्थानीय दुकानदारों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल बच्चे को आनन-फानन में राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार बालक का पैर गंभीर रूप से फ्रैक्चर हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे 108 एम्बुलेंस के माध्यम से आगे के उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है। घायल बालक की पहचान कार्तिक (10 वर्ष), पुत्र राकेश, निवासी नाकोट गांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह सुबह अकेले ही सामान लेने बाजार आया था। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल गुमान सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच जारी है। व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह नेगी और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

Advertisement Box

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?
आज फोकस में

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
आज फोकस में

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी
आज फोकस में

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन
आज फोकस में

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

बुधवार, 23 सितंबर 2026

आज का सुविचार

परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है। जो व्यक्ति समय के साथ खुद को बदलने के लिए तैयार रहता है, वही प्रगति कर सकता है। बदलाव से डरें नहीं, बल्कि उसे एक नए अवसर के रूप में स्वीकार करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp