Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

केदारनाथ धाम यात्रा 2026: सुदृढ़ व्यवस्थाओं के बीच उमड़ा आस्था का सैलाब, अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

दस्तक पहाड न्यूज केदारनाथ।। श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026 में इस वर्ष श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के नेतृत्व में जिला प्रशासन की सुदृढ़ एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के चलते श्रद्धालुओं की भारी संख्या के बावजूद यात्रा निरंतर सुचारू, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है।दिनांक 22 अप्रैल 2026 को कपाट खुलने के बाद से लेकर 03 मई 2026 की सायं 5 बजे तक कुल 3,08,085 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। वहीं आज एक ही दिन में 23,784 श्रद्धालुओं का आगमन दर्ज किया गया, जो यात्रा प्रबंधन की दक्षता और व्यवस्थाओं की मजबूती को दर्शाता है।यात्रा को सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन की टीमें 24×7 मुस्तैदी से तैनात हैं। यात्रा मार्ग के प्रत्येक प्रमुख पड़ाव पर पेयजल, चिकित्सा, ठहराव, स्वच्छता एवं यातायात प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

विषम भौगोलिक परिस्थितियों एवं बदलते मौसम को देखते हुए संवेदनशील एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों के लिए SDRF, DDRF, NDRF सहित सभी संबंधित एजेंसियां हाई अलर्ट पर कार्य कर रही हैं।इसके साथ ही कंट्रोल रूम के माध्यम से यात्रा की सतत निगरानी की जा रही है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया सुनिश्चित हो सके। प्रशासन का प्राथमिक लक्ष्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं सुखद यात्रा अनुभव प्रदान करना है।जिला प्रशासन द्वारा सभी श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें एवं प्रशासन का सहयोग करें, ताकि यह पावन यात्रा सभी के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित बनी रहे।

Advertisement Box

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं
आज फोकस में

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट
आज फोकस में

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र
आज फोकस में

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र

सिद्धपीठ कुरुड़ में 5 सितंबर को होगा मां नंदा की बड़ी जात का शुभारंभ, चौसिंगा खाड़ू तैयार, हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद; 3 सितंबर से सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेला
आज फोकस में

सिद्धपीठ कुरुड़ में 5 सितंबर को होगा मां नंदा की बड़ी जात का शुभारंभ, चौसिंगा खाड़ू तैयार, हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद; 3 सितंबर से सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेला

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

बुधवार, 09 सितंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

[news_reels]
WhatsApp