Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर जखोली में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, महिला अधिकार, बाल संरक्षण, घरेलू हिंसा से संरक्षण, साइबर अपराध से बचाव एवं राष्ट्रीय लोक अदालत की दी जानकारी

दस्तक पहाड़ न्यूज ‌। अगस्त्यमुनि। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल निर्देशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की माननीय अध्यक्ष/जिला न्यायाधीश के प्रभावी मार्गदर्शन में गुरुवार को ब्लॉक सभागार जखोली में विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग श्रीमती पायल सिंह ने की। शिविर में क्षेत्र की आशा कार्यकर्त्रियाँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिव महोदया ने कहा कि विश्व रेड क्रॉस दिवस प्रतिवर्ष 08 मई को रेड क्रॉस आंदोलन के संस्थापक हेनरी ड्यूनां की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस संस्था मानवता, सेवा, सहयोग और करुणा का प्रतीक है, जो प्राकृतिक आपदाओं, दुर्घटनाओं, महामारी एवं अन्य आपात परिस्थितियों में बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंद लोगों की सहायता करती है।

Advertisement Box

उन्होंने सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए गोल्डन ऑवर की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि दुर्घटना के बाद का पहला एक घंटा अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, जिसमें समय पर उपचार मिलने से व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने निःशुल्क कानूनी सहायता, सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलने वाले मुआवजे तथा संबंधित कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी भी दी।

सचिव महोदया ने आशा कार्यकर्त्रियों की भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें स्वास्थ्य एवं न्याय व्यवस्था के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी बताया। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्त्रियाँ जमीनी स्तर पर महिलाओं, बच्चों एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को न केवल स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराती हैं, बल्कि उन्हें निःशुल्क कानूनी सहायता दिलाने में भी अहम भूमिका निभा सकती हैं।

शिविर के दौरान उपस्थित महिलाओं को महिला अधिकार, बाल संरक्षण, घरेलू हिंसा से संरक्षण, साइबर अपराध से बचाव एवं राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी प्रदान की गईं। कार्यक्रम के अंत में समाज में मानवता, सहयोग एवं सेवा भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

रुद्रप्रयाग में बाल विवाह पर प्रशासन का बड़ा प्रहार!! अगस्त्यमुनि में नाबालिग की सगाई रुकवाई, समय रहते बचा भविष्य
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में बाल विवाह पर प्रशासन का बड़ा प्रहार!! अगस्त्यमुनि में नाबालिग की सगाई रुकवाई, समय रहते बचा भविष्य

माँ चण्डिका की विदाई में रो पड़ा पूरा पंचकोटी क्षेत्र, खेत-खलिहानों में उमड़ा आस्था और आंसुओं का सैलाब, नम आंखों के बीच कैलाश लौटी “ध्याण”
आज फोकस में

माँ चण्डिका की विदाई में रो पड़ा पूरा पंचकोटी क्षेत्र, खेत-खलिहानों में उमड़ा आस्था और आंसुओं का सैलाब, नम आंखों के बीच कैलाश लौटी “ध्याण”

शनिवार को आपके फोन में आएगा अलर्ट, बजेगी घंटी , घबराएं नहीं, टेस्टिंग के लिए है यह अलर्ट
आज फोकस में

शनिवार को आपके फोन में आएगा अलर्ट, बजेगी घंटी , घबराएं नहीं, टेस्टिंग के लिए है यह अलर्ट

ओंकारेश्वर मंदिर से धाम के लिए रवाना हुई बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली, 22 अप्रैल को प्रातः 08 बजे शुभ मुहूर्त में खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट
आज फोकस में

ओंकारेश्वर मंदिर से धाम के लिए रवाना हुई बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली, 22 अप्रैल को प्रातः 08 बजे शुभ मुहूर्त में खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

बाबा केदार की उत्सव डोली कल भव्य रूप में श्री ओंकारेश्वर मंदिर से धाम हेतु करेगी प्रस्थान , केदारपुरी के क्षेत्र रक्षक भुकुंड भैरव जी की होगी आज पूजा
आज फोकस में

बाबा केदार की उत्सव डोली कल भव्य रूप में श्री ओंकारेश्वर मंदिर से धाम हेतु करेगी प्रस्थान , केदारपुरी के क्षेत्र रक्षक भुकुंड भैरव जी की होगी आज पूजा

चारधाम यात्रा के मद्देनजर ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्यमंत्री, रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक सड़क मार्ग से किया यात्रा मार्ग का निरीक्षण
आज फोकस में

चारधाम यात्रा के मद्देनजर ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्यमंत्री, रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक सड़क मार्ग से किया यात्रा मार्ग का निरीक्षण

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

रविवार, 10 मई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp