Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बड़ी खबर : 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार… मौत सामने थी, लेकिन देवदूत बनकर पहुंची DDRF-SDRF टीम!!

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग।। जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर बचाई दो जिंदगियाँ, 150 मीटर गहरी खाई में नदी किनारे दुर्घटनाग्रस्त मिली कार, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में चलाया गया राहत अभियान।केदारनाथ हाईवे के जवाड़ी पुल के समीप बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक बलेनो कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों की जान बचा ली। जानकारी के अनुसार वाहन संख्या डीएल 8 सीएएल-5335 जवाड़ी पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में नदी तट के समीप जा पहुंचा। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट रतूड़ा को तत्काल अलर्ट किया गया। उप निरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ बिना समय गंवाए घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम ने स्थानीय पुलिस एवं डीडीआरएफ के साथ समन्वय स्थापित करते हुए राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कार अत्यंत दुर्गम और जोखिमपूर्ण स्थान पर क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी थी तथा उसमें दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर फंसे हुए थे। गहरी खाई, फिसलन भरे रास्ते और सीमित दृश्यता के कारण रेस्क्यू अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण बन गया था।

इसके बावजूद एसडीआरएफ टीम ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए गोल्डन ऑवर की महत्ता को ध्यान में रखकर तत्काल रेस्क्यू शुरू किया। जवानों ने कठिन परिस्थितियों के बीच दोनों घायलों तक पहुंच बनाकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में स्ट्रेचर की मदद से दोनों को सड़क तक लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद एम्बुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल भेजा गया।एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस एवं डीडीआरएफ के संयुक्त प्रयासों से यह राहत एवं बचाव अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतिकूल परिस्थितियों में टीम की त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वय और पेशेवर दक्षता की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

Advertisement Box

उत्तराखंड के लिए दुखद खबर: नहीं रहे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा, खेल जगत में शोक की लहर
आज फोकस में

उत्तराखंड के लिए दुखद खबर: नहीं रहे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा, खेल जगत में शोक की लहर

मां की ममता के आगे समय भी हार गया…”उत्तराखंड में 46 साल बाद मां को मिला बिछड़ा बेटा, बाबा के भेष में पहुंचा घर… आवाज सुनते ही पहचान गई 85 वर्षीय मां

खुशखबरी : जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा फेम इंडिया मैगजीन की ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ सूची में शामिल
आज फोकस में

खुशखबरी : जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा फेम इंडिया मैगजीन की ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ सूची में शामिल

पलायन की चुनौती के बीच अपनी जड़ों की ओर लौटने की पहल, त्यूंग गाँव में होगा “मेरा गाँव, मेरा तीर्थ” कार्यक्रम
आज फोकस में

पलायन की चुनौती के बीच अपनी जड़ों की ओर लौटने की पहल, त्यूंग गाँव में होगा “मेरा गाँव, मेरा तीर्थ” कार्यक्रम

आज से खुलेंगे चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध “फूलों की घाटी” द्वार, रंग-बिरंगे फूलों से हर पखवाड़े बदलता है नजारा
आज फोकस में

आज से खुलेंगे चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध “फूलों की घाटी” द्वार, रंग-बिरंगे फूलों से हर पखवाड़े बदलता है नजारा

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 12 जून 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp