Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अगस्त्यमुनि में कांग्रेस का प्रदर्शन, नीट पेपर लीक और बढ़ती महंगाई के खिलाफ फूंका केंद्र व राज्य सरकार का पुतला

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले और लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर शुक्रवार को अगस्त्यमुनि ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय अगस्त्यमुनि में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह कण्डारी ने किया।

इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि देश में युवाओं के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाएं आम हो चुकी हैं, जिससे मेहनत करने वाले छात्रों में निराशा और आक्रोश बढ़ रहा है। वहीं बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है।जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह कण्डारी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक प्रकरण ने देश की शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। लाखों छात्र-छात्राओं ने दिन-रात मेहनत कर परीक्षा दी, लेकिन भ्रष्ट तंत्र और लापरवाही के कारण उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। कण्डारी ने कहा कि आज बेरोजगार युवा परेशान हैं, गैस सिलेंडर, खाद्य सामग्री और पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार जनता की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय केवल प्रचार में व्यस्त है। उन्होंने मांग की कि पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा महंगाई पर तत्काल नियंत्रण किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने युवाओं और आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी।

Advertisement Box

नगर पंचायत अध्यक्ष अगस्त्यमुनि राजेंद्र प्रसाद गोस्वामी ने भी नीट पेपर लीक मामले और बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज देश का युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित है, लेकिन सरकार युवाओं की समस्याओं का समाधान करने में पूरी तरह असफल साबित हो रही है।कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक से मेहनती छात्र-छात्राओं का मनोबल टूट रहा है। गरीब और मध्यम वर्ग के परिवार अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन भ्रष्ट व्यवस्था उनकी उम्मीदों पर पानी फेर रही है।

कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और जनता से आगामी समय में सरकार को जवाब देने की अपील की।

उत्तराखंड के लिए दुखद खबर: नहीं रहे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा, खेल जगत में शोक की लहर
आज फोकस में

उत्तराखंड के लिए दुखद खबर: नहीं रहे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा, खेल जगत में शोक की लहर

मां की ममता के आगे समय भी हार गया…”उत्तराखंड में 46 साल बाद मां को मिला बिछड़ा बेटा, बाबा के भेष में पहुंचा घर… आवाज सुनते ही पहचान गई 85 वर्षीय मां

खुशखबरी : जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा फेम इंडिया मैगजीन की ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ सूची में शामिल
आज फोकस में

खुशखबरी : जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा फेम इंडिया मैगजीन की ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ सूची में शामिल

पलायन की चुनौती के बीच अपनी जड़ों की ओर लौटने की पहल, त्यूंग गाँव में होगा “मेरा गाँव, मेरा तीर्थ” कार्यक्रम
आज फोकस में

पलायन की चुनौती के बीच अपनी जड़ों की ओर लौटने की पहल, त्यूंग गाँव में होगा “मेरा गाँव, मेरा तीर्थ” कार्यक्रम

आज से खुलेंगे चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध “फूलों की घाटी” द्वार, रंग-बिरंगे फूलों से हर पखवाड़े बदलता है नजारा
आज फोकस में

आज से खुलेंगे चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध “फूलों की घाटी” द्वार, रंग-बिरंगे फूलों से हर पखवाड़े बदलता है नजारा

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शुक्रवार, 12 जून 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp