Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

चन्द्रशिला-तुंगनाथ क्षेत्र में वज्रपात, दो यात्री घायल; SDRF-DDRF ने शुरू किया रेस्क्यू

दस्तक पहाड न्यूज ऊखीमठ।।  रुद्रप्रयाग जनपद  के चन्द्रशिला-तुंगनाथ (ऊखीमठ) क्षेत्र में शुक्रवार अपराह्न आकाशीय बिजली गिरने की घटना में दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही प्रशासन एवं राहत एजेंसियां तत्काल सक्रिय हो गईं।  प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अपराह्न 02:22 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग द्वारा आरटी सेट के माध्यम से जिला प्रशासन को सूचना दी गई कि चन्द्रशिला-तुंगनाथ क्षेत्र में वज्रपात की घटना हुई है, जिसमें दो व्यक्ति घायल हो गए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) द्वारा SDRF, DDRF तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमों को तत्काल अलर्ट करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों के लिए घटनास्थल पर रवाना किया गया। रेस्क्यू टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों घायलों को घटनास्थल से नीचे लाकर उपचार हेतु सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी हैl    घायलों की पहचान वेदांत पुत्र चंद्रप्रकाश (19 वर्ष), निवासी आवास विकास, बिजनौर तथा शैल पत्नी कुलदीप कुमार (35 वर्ष), निवासी सरिता बिहार, दिल्ली के रूप में हुई है।  प्रशासन द्वारा दोनों घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही मौसम खराब होने की स्थिति को देखते हुए यात्रियों एवं पर्यटकों से पर्वतीय क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

Advertisement Box

 

शनिवार, 10 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box
Advertisement Box
27 दिन के आंदोलन के बाद ऊखीमठ PHC बना CHC, शासनादेश जारी” एक माह में शासनादेश का विधायक आशा नौटियाल का वादा हुआ पूरा
आज फोकस में

27 दिन के आंदोलन के बाद ऊखीमठ PHC बना CHC, शासनादेश जारी” एक माह में शासनादेश का विधायक आशा नौटियाल का वादा हुआ पूरा

घर का भेदी ही लूट ले गया मां का भरोसा, 20 लाख के गहने लेकर बेटा फरार
आज फोकस में

घर का भेदी ही लूट ले गया मां का भरोसा, 20 लाख के गहने लेकर बेटा फरार

उत्तराखंड में हर महीने 9 तारीख को बजेगा भूकंप का सायरन, घबराने की जरूरत नहीं, सुबह 11 बजे होगा सिस्टम टेस्ट
आज फोकस में

उत्तराखंड में हर महीने 9 तारीख को बजेगा भूकंप का सायरन, घबराने की जरूरत नहीं, सुबह 11 बजे होगा सिस्टम टेस्ट

Breking news : रुद्रप्रयाग चमोली में अभी-अभी आया भूकंप, तेज झटकों से थर्राए लोग, रिक्टर स्केल पर 4.9 की तीव्रता, दिल्ली-NCR तक महसूस हुई हलचल
आज फोकस में

Breking news : रुद्रप्रयाग चमोली में अभी-अभी आया भूकंप, तेज झटकों से थर्राए लोग, रिक्टर स्केल पर 4.9 की तीव्रता, दिल्ली-NCR तक महसूस हुई हलचल

अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर देशभर के 115 सहित उत्तराखंड के 9 शिक्षक होंगे राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित, रुद्रप्रयाग की ललिता रौतेला भी शामिल
आज फोकस में

अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर देशभर के 115 सहित उत्तराखंड के 9 शिक्षक होंगे राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित, रुद्रप्रयाग की ललिता रौतेला भी शामिल

उत्तराखंड में अधिकारियों के दफ्तर में होगा पैनिक बटन, CCTV से होगी निगरानी, बिना पहचान पत्र प्रवेश नहीं
आज फोकस में

उत्तराखंड में अधिकारियों के दफ्तर में होगा पैनिक बटन, CCTV से होगी निगरानी, बिना पहचान पत्र प्रवेश नहीं

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp