Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ऊखीमठ में फिर रुकवाया गया एक बाल विवाह, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से बचा नाबालिग का भविष्य

दस्तक पहाड न्यूज ऊखीमठ।। रुद्रप्रयाग जनपद के ऊखीमठ क्षेत्र में एक बार फिर प्रशासन और संबंधित विभागों की सक्रियता से बाल विवाह रुकवाने में सफलता मिली। जानकारी के अनुसार बाल विकास परियोजना अधिकारी ऊखीमठ देवेश्वरी कुंवर को सूचना प्राप्त हुई कि ऊखीमठ के निकट भोलेश्वर मंदिर में एक नाबालिग का विवाह कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही उन्होंने अपने कार्यालय से राजेंद्र सिंह नेगी एवं अनुज जोशी को मौके पर भेजकर मामले की पुष्टि करवाई। इसके बाद मामले की जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश मिश्र को दी गई, जिनके निर्देश पर वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक रंजना गैरोला भट्ट तथा थाना ऊखीमठ को सूचित किया गया। थाना प्रभारी मनोज नेगी के निर्देश पर उप निरीक्षक पूजा और कांस्टेबल धीरेन्द्र भी मंदिर परिसर पहुंचे। मौके पर पहुंची संयुक्त टीम ने दोनों पक्षों के परिजनों को बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। टीम ने बताया कि बाल विवाह कानूनन अपराध है तथा ऐसा करने पर दोनों पक्षों के अभिभावकों को दो वर्ष तक का कठोर कारावास और एक लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। साथ ही नाबालिग बालिका से विवाह करने की स्थिति में लड़के पर पॉक्सो अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की जा सकती है।  समझाइश के बाद दोनों पक्षों के परिजनों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए विवाह रोकने पर सहमति जताई तथा लिखित आश्वासन दिया कि बालिका के बालिग होने के बाद ही विवाह संपन्न कराया जाएगा। प्रशासन और बाल संरक्षण से जुड़े विभागों ने लोगों से अपील की है कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने में सहयोग करें तथा ऐसी किसी भी सूचना की जानकारी तुरंत संबंधित विभाग या चाइल्ड हेल्पलाइन को दें।

Advertisement Box
मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं
आज फोकस में

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट
आज फोकस में

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र
आज फोकस में

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp