Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिला सेवायोजन कार्यालय रुद्रप्रयाग में 20 मई को रोजगार मेला, 500 पदों पर होगा चयन

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग।।  जिला सेवायोजन कार्यालय रुद्रप्रयाग द्वारा आगामी 20 मई को प्रातः 10 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय, रुद्रप्रयाग में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में छह निजी नियोक्ता एवं कंपनियां प्रतिभाग करेंगी, जिनके माध्यम से विभिन्न पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा।

रोजगार मेले में मुंजाल शोवा लिमिटेड द्वारा अप्रेंटिसशिप पदों, एकम्स ड्रग्स फार्मा लिमिटेड द्वारा ट्रेनी एवं तकनीशियन पदों, आपातकालीन सेवा 108 द्वारा ईएमटी एवं ड्राइवर पदों के लिए भर्ती की जाएगी। वहीं टाटा स्ट्राइव कौशल विकास केंद्र गोपेश्वर द्वारा होटल प्रबंधन संबंधी निःशुल्क प्रशिक्षण एवं ऑन जॉब ट्रेनिंग उपलब्ध कराई जाएगी।

Advertisement Box

इसके अलावा टाटा मोटर्स लिमिटेड द्वारा जॉब ट्रेनी प्रशिक्षु पदों हेतु फिटर, मोटर मैकेनिक, टर्नर, ड्रेस मेकिंग, फैशन डिजाइन, कार्यालय सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर, सीविंग टेक्नोलॉजी एवं आशुलिपिक सहित विभिन्न ट्रेडों के अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। युवा शक्ति फाउंडेशन द्वारा भी प्रशिक्षु पदों के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा।  रोजगार मेले में कुल 500 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया संचालित होगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार एवं अन्य निर्धारित अर्हताओं के आधार पर रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।    रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी की शैक्षिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं, बीएससी, एमएससी, आईटीआई, डिप्लोमा, बीकॉम, बीफार्मा, डीफार्मा, एएनएम एवं जीएनएम निर्धारित की गई है। साथ ही ड्राइविंग पदों के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 12 हजार से 20 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षिक एवं प्रशिक्षण प्रमाणपत्र, अंकपत्र, बायोडाटा तथा एक पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए 8449222574 एवं 9557511448 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। रोजगार मेले में शामिल होने हेतु किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग जिले के भट्टवाड़ी गाँव निवासी दिनेश भट्ट बने दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश, गांव से आज भी बना है गहरा लगाव

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?
आज फोकस में

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
आज फोकस में

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी
आज फोकस में

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन
आज फोकस में

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

मंगलवार, 22 सितंबर 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp