Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रुद्रप्रयाग जनपद के शिक्षक विनोद प्रकाश भट्ट को मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि, शिक्षा जगत में खुशी की लहर

दस्तक पहाड़ न्यूज l अगस्त्यमुनि ll उत्तराखण्ड के प्रख्यात शिक्षक, साहित्यकार एवं “चन्द्रदीप्ति” पत्रिका के सम्पादक विनोद प्रकाश भट्ट को वैविक यूनिवर्सिटी, घाना द्वारा एजुकेशन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान नई दिल्ली स्थित वेलकम होटल कपास हीरा में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया।कार्यक्रम में डॉ. विनोद प्रकाश भट्ट को शिक्षा और बाल विकास के क्षेत्र में उनके नवाचारपूर्ण कार्यों एवं योगदान के लिए IFFA Awards 2026 के अंतर्गत “Excellence in Education and Child Development” सम्मान से भी नवाजा गया। डॉ. विनोद प्रकाश भट्ट इससे पूर्व भी कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित हो चुके हैं। उन्हें उत्तराखण्ड का सर्वोच्च शैक्षिक सम्मान “शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक सम्मान” तथा “ग्लोबल रोल मॉडल टीचर्स अवार्ड” सहित अनेक प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में उनका योगदान लगातार प्रेरणादायी रहा है।वे लंबे समय से साहित्यिक एवं शैक्षिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं और “चन्द्रदीप्ति” पत्रिका के सम्पादक के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके संपादन में पत्रिका ने शिक्षा, साहित्य और सामाजिक सरोकारों को नई दिशा देने का कार्य किया है।

डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिलने की खबर से पूरे प्रदेश के शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों, राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों ने डॉ. विनोद प्रकाश भट्ट को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।शिक्षा जगत से जुड़े लोगों का कहना है कि डॉ. भट्ट की यह उपलब्धि उत्तराखण्ड के लिए गर्व का विषय है और इससे प्रदेश के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को नई प्रेरणा मिलेगी।

Advertisement Box

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?
आज फोकस में

पेयजल की गुणवत्ता पर डीएम सख्त, लेकिन सवाल—अब तक स्कूलों और अस्पतालों में दूषित पानी की शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई ?

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
आज फोकस में

खुशखबरी: रोपवे से जुड़ेगा देवभूमि का पर्यटन, सोनप्रयाग-केदारनाथ, कार्तिक स्वामी समेत छह प्रमुख परियोजनाएं प्रस्तावित, सड़कों का दबाव होगा कम, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी
आज फोकस में

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन
आज फोकस में

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 21 सितंबर 2026

आज का सुविचार

मन की शांति सबसे बड़ी दौलत है। इसे बाहरी परिस्थितियों में खोजने के बजाय अपने भीतर खोजें। जब आपका मन शांत होता है, तो सबसे कठिन परिस्थितियां भी सरल लगने लगती हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp