Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रूद्रप्रयाग जिले के देवीधार कॉलेज में ‘शिक्षा’ नहीं, ‘हेराफेरी’ का खेल, फर्जी हस्ताक्षरों से निकाले लाखों, 4 साल से गायब कैशबुक

दस्तक पहाड़ न्यूज रुद्रप्रयाग।। रूद्रप्रयाग जिले के जखोली विकासखंड स्थित जनता इंटरमीडिएट कॉलेज देवीधार मोल्खाचौरी में शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है। आरोप है कि विद्यालय के प्रबंधक ने प्रभारी प्रधानाचार्य के फर्जी हस्ताक्षर कर विद्यालय के खाते से 2 लाख रुपये से अधिक की रकम निकाल ली। इतना ही नहीं, रिकॉर्ड में हाथ से बनाए गए फर्जी बिल लगाकर पूरे मामले को दबाने की कोशिश भी की गई। मामला सामने आने के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।

जानकारी के अनुसार अक्टूबर 2025 में बिना किसी बैठक, प्रस्ताव या प्रबंध समिति की अनुमति के विद्यालय निधि से लाखों रुपये निकाले गए। जबकि नियमानुसार किसी भी अशासकीय विद्यालय में वित्तीय निकासी के लिए प्रबंध समिति का प्रस्ताव और प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर अनिवार्य होते हैं। हैरानी की बात यह है कि वर्तमान में विद्यालय की प्रबंध समिति भंग है और खंड शिक्षा अधिकारी को प्रशासक नियुक्त किया गया है, इसके बावजूद वित्तीय लेन-देन मनमाने ढंग से किए जाने के आरोप लगे हैं।मामले को और गंभीर इसलिए माना जा रहा है क्योंकि वर्ष 2022 से अब तक विद्यालय की कैशबुक तक नहीं भरी गई है। यानी चार वर्षों से विद्यालय के आय-व्यय का कोई स्पष्ट रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है।इससे पूरे वित्तीय प्रबंधन पर सवाल खड़े हो गए हैं और शिक्षा विभाग की निगरानी व्यवस्था भी कटघरे में आ गई है।

Advertisement Box

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य राजपाल सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें इस निकासी की जानकारी तक नहीं थी। उनके अनुसार उनके फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से रकम निकाली गई और जब उन्होंने रिकॉर्ड मांगा तो उन्हें हाथ से बने संदिग्ध बिल दिखाए गए। उन्होंने पूरे मामले की जांच की मांग की है।

स्थानीय निवासी प्रवीण सिंह ने कहा कि “विद्यालय बच्चों के भविष्य का केंद्र होता है, लेकिन यहां शिक्षा नहीं बल्कि पैसों का खेल चल रहा है। बिना बैठक और बिना हिसाब लाखों रुपये निकाल दिए गए। न कैशबुक है, न कोई पारदर्शिता। पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।”प्रबंध समिति से जुड़े लोगों ने भी सवाल उठाते हुए कहा कि जब समिति भंग है और प्रशासक नियुक्त है, तब प्रबंधक किस अधिकार से अकेले वित्तीय फैसले ले रहे हैं। उनका कहना है कि विद्यालय निधि बच्चों के विकास और शिक्षा के लिए होती है, लेकिन यहां नियमों की धज्जियां उड़ाकर धन निकासी की गई।अभिभावकों और ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले विद्यालय में यदि फर्जी हस्ताक्षर कर लाखों रुपये की हेराफेरी होने लगे, तो यह केवल आर्थिक अनियमितता नहीं बल्कि बच्चों के भविष्य के साथ खुला खिलवाड़ है।

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं
आज फोकस में

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट
आज फोकस में

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र
आज फोकस में

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र

सिद्धपीठ कुरुड़ में 5 सितंबर को होगा मां नंदा की बड़ी जात का शुभारंभ, चौसिंगा खाड़ू तैयार, हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद; 3 सितंबर से सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेला
आज फोकस में

सिद्धपीठ कुरुड़ में 5 सितंबर को होगा मां नंदा की बड़ी जात का शुभारंभ, चौसिंगा खाड़ू तैयार, हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद; 3 सितंबर से सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेला

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

बुधवार, 09 सितंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

[news_reels]
WhatsApp