Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रुद्रप्रयाग में नव नियुक्त 95 पीएलवी एवं अधिकार मित्रों को दिया गया प्रशिक्षण

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग।। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग द्वारा नव नियुक्त 95 पीएलवी (पैरा लीगल वॉलंटियर्स) एवं अधिकार मित्रों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती नीना अग्रवाल ने की।
कार्यक्रम में विभिन्न विधिक एवं जनकल्याणकारी विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। अपने संबोधन में श्रीमती नीना अग्रवाल ने पीएलवी एवं अधिकार मित्रों की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, उपभोक्ता अधिकारों एवं सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर विशेष बल दिया।
प्रथम सत्र में रिटेनर अधिवक्ता श्रीमती यशोदा खत्री ने संविधान, महत्वपूर्ण कानूनों, पीएलवी की भूमिका तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रतिभागियों को दी।द्वितीय सत्र में जिला समाज कल्याण अधिकारी टी.आर. मलेठा ने विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं, पेंशन एवं छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की।तृतीय सत्र में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती पायल सिंह ने निःशुल्क विधिक सहायता, नालसा योजनाएं, अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना तथा “कानूनी ज्ञान माला” के माध्यम से महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियां दीं। उन्होंने नालसा की वेबसाइट एवं ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी भी प्रतिभागियों को उपलब्ध कराई।अंतिम सत्र में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अशोक कुमार सैनी ने महिलाओं से संबंधित कानूनों, न्यायालयीन प्रक्रियाओं, राजस्व अभिलेखों एवं BNSS-2023 के महत्वपूर्ण प्रावधानों पर जानकारी दी।
कार्यक्रम के समापन पर नव नियुक्त 95 पीएलवी एवं अधिकार मित्रों को पहचान पत्र एवं पीएलवी कैप वितरित किए गए।

Advertisement Box
उत्तराखंड के लिए दुखद खबर: नहीं रहे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा, खेल जगत में शोक की लहर
आज फोकस में

उत्तराखंड के लिए दुखद खबर: नहीं रहे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा, खेल जगत में शोक की लहर

मां की ममता के आगे समय भी हार गया…”उत्तराखंड में 46 साल बाद मां को मिला बिछड़ा बेटा, बाबा के भेष में पहुंचा घर… आवाज सुनते ही पहचान गई 85 वर्षीय मां

खुशखबरी : जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा फेम इंडिया मैगजीन की ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ सूची में शामिल
आज फोकस में

खुशखबरी : जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा फेम इंडिया मैगजीन की ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ सूची में शामिल

पलायन की चुनौती के बीच अपनी जड़ों की ओर लौटने की पहल, त्यूंग गाँव में होगा “मेरा गाँव, मेरा तीर्थ” कार्यक्रम
आज फोकस में

पलायन की चुनौती के बीच अपनी जड़ों की ओर लौटने की पहल, त्यूंग गाँव में होगा “मेरा गाँव, मेरा तीर्थ” कार्यक्रम

आज से खुलेंगे चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध “फूलों की घाटी” द्वार, रंग-बिरंगे फूलों से हर पखवाड़े बदलता है नजारा
आज फोकस में

आज से खुलेंगे चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध “फूलों की घाटी” द्वार, रंग-बिरंगे फूलों से हर पखवाड़े बदलता है नजारा

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 12 जून 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp