Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

केदारनाथ यात्रा में शराब तस्करी का बड़ा भंडाफोड़ : खच्चर के चारे में छुपाकर ले जा रहे थे 494 बोतल अवैध शराब

दस्तक पहाड न्यूज फाटा।। श्री केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान अवैध शराब तस्करी के खिलाफ रुद्रप्रयाग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चौकी फाटा पुलिस और एसओजी रुद्रप्रयाग की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान खच्चरों के चारे की आड़ में ले जाई जा रही भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी है। पुलिस ने मौके से 494 बोतल मैकडॉवल्स शराब बरामद करते हुए तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन को सीज कर दिया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब ₹3.5 लाख बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देश पर केदारनाथ यात्रा मार्ग में अवैध शराब, नशा तस्करी और असामाजिक गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी अभियान के तहत चौकी फाटा और एसओजी की संयुक्त टीम ने संदिग्ध पिकअप वाहन संख्या UK12 CA 0723 को चेकिंग के लिए रोका।
प्रारंभिक जांच में वाहन में खच्चरों का चारा लदा दिखाई दिया, लेकिन पुलिस टीम को शक होने पर गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान चारे के नीचे छुपाकर रखी गई 494 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल शराब की खेप जब्त करते हुए वाहन को सीज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुलजार अहमद पुत्र मोहम्मद मोहसीन निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश (हाल निवासी भक्तियाना, श्रीनगर) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस टीम को मिली सफलता : इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी फाटा उपनिरीक्षक दिनेश सती, आरक्षी अंकित, आरक्षी जगदीश, एसओजी के आरक्षी रविन्द्र सिंह रावत तथा आरक्षी देवेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस की सख्त चेतावनी : रुद्रप्रयाग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि श्री केदारनाथ धाम यात्रा की पवित्रता भंग करने वाले और अवैध गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। यात्रा मार्ग पर पुलिस का सघन अभियान लगातार जारी रहेगा।

Advertisement Box
उत्तराखंड के लिए दुखद खबर: नहीं रहे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा, खेल जगत में शोक की लहर
आज फोकस में

उत्तराखंड के लिए दुखद खबर: नहीं रहे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा, खेल जगत में शोक की लहर

मां की ममता के आगे समय भी हार गया…”उत्तराखंड में 46 साल बाद मां को मिला बिछड़ा बेटा, बाबा के भेष में पहुंचा घर… आवाज सुनते ही पहचान गई 85 वर्षीय मां

खुशखबरी : जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा फेम इंडिया मैगजीन की ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ सूची में शामिल
आज फोकस में

खुशखबरी : जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा फेम इंडिया मैगजीन की ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ सूची में शामिल

पलायन की चुनौती के बीच अपनी जड़ों की ओर लौटने की पहल, त्यूंग गाँव में होगा “मेरा गाँव, मेरा तीर्थ” कार्यक्रम
आज फोकस में

पलायन की चुनौती के बीच अपनी जड़ों की ओर लौटने की पहल, त्यूंग गाँव में होगा “मेरा गाँव, मेरा तीर्थ” कार्यक्रम

आज से खुलेंगे चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध “फूलों की घाटी” द्वार, रंग-बिरंगे फूलों से हर पखवाड़े बदलता है नजारा
आज फोकस में

आज से खुलेंगे चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध “फूलों की घाटी” द्वार, रंग-बिरंगे फूलों से हर पखवाड़े बदलता है नजारा

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 12 जून 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp