Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मध्यमहेश्वर में बीमार यात्री का सफल एयर रेस्क्यू, प्रशासन की तत्परता से बची जान

दस्तक पहाड न्यूज ऊखीमठ।। मध्यमहेश्वर धाम क्षेत्र में गंभीर रूप से बीमार हुए एक यात्री का प्रशासन की त्वरित कार्रवाई और समन्वित प्रयासों से सफल एयर रेस्क्यू किया गया। समय रहते किए गए इस रेस्क्यू अभियान से यात्री को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवा पुत्र कुलदीप सिंह (30 वर्ष) मध्यमहेश्वर मंदिर के समीप मौजूद थे। अचानक उनकी तबीयत अत्यधिक बिगड़ गई और उन्हें दो बार हार्ट अटैक आने की सूचना मिली। दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र में होने के कारण तत्काल चिकित्सीय सहायता पहुंचाना चुनौतीपूर्ण था। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रत्येक क्षण महत्वपूर्ण था।

सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित एजेंसियों के बीच तत्काल समन्वय स्थापित किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक अनुमतियां और व्यवस्थाएं तेजी से पूरी की गईं तथा एयर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। प्रशासन की तत्परता और समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप गंभीर रूप से बीमार यात्री को मध्यमहेश्वर क्षेत्र से हेलीकॉप्टर के माध्यम से सायं 6:03 बजे सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर सुरक्षित रूप से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया।वर्तमान में यात्री का उपचार चिकित्सकों की निगरानी में जारी है। प्रशासन द्वारा मरीज की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Advertisement Box

उत्तराखंड के लिए दुखद खबर: नहीं रहे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा, खेल जगत में शोक की लहर
आज फोकस में

उत्तराखंड के लिए दुखद खबर: नहीं रहे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा, खेल जगत में शोक की लहर

मां की ममता के आगे समय भी हार गया…”उत्तराखंड में 46 साल बाद मां को मिला बिछड़ा बेटा, बाबा के भेष में पहुंचा घर… आवाज सुनते ही पहचान गई 85 वर्षीय मां

खुशखबरी : जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा फेम इंडिया मैगजीन की ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ सूची में शामिल
आज फोकस में

खुशखबरी : जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा फेम इंडिया मैगजीन की ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ सूची में शामिल

पलायन की चुनौती के बीच अपनी जड़ों की ओर लौटने की पहल, त्यूंग गाँव में होगा “मेरा गाँव, मेरा तीर्थ” कार्यक्रम
आज फोकस में

पलायन की चुनौती के बीच अपनी जड़ों की ओर लौटने की पहल, त्यूंग गाँव में होगा “मेरा गाँव, मेरा तीर्थ” कार्यक्रम

आज से खुलेंगे चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध “फूलों की घाटी” द्वार, रंग-बिरंगे फूलों से हर पखवाड़े बदलता है नजारा
आज फोकस में

आज से खुलेंगे चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध “फूलों की घाटी” द्वार, रंग-बिरंगे फूलों से हर पखवाड़े बदलता है नजारा

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 12 जून 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp