Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चंद्रापुरी में विदेशी मदिरा उप-दुकान की अनुमति निरस्त, जनभावनाओं को मिली जीत

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।। चंद्रापुरी क्षेत्र में विदेशी मदिरा की उप-दुकान खोले जाने की अनुमति को निरस्त कर दिया गया है। इस संबंध में आबकारी आयुक्त, उत्तराखंड द्वारा जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग को पत्र जारी कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।जारी पत्र के अनुसार केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की विधायक आशा नौटियाल ने 4 जून 2026 को आबकारी आयुक्त को पत्र भेजकर स्थानीय जनता की भावनाओं और क्षेत्र की धार्मिक-सांस्कृतिक गरिमा का हवाला देते हुए चंद्रापुरी में प्रस्तावित विदेशी मदिरा उप-दुकान की अनुमति निरस्त करने की मांग की थी। विधायक ने अपने पत्र में कहा था कि क्षेत्र में नई मदिरा दुकान खुलने से सामाजिक वातावरण प्रभावित हो सकता है तथा युवाओं पर इसका प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है।इसके बाद जिला प्रशासन और आबकारी विभाग द्वारा संयुक्त निरीक्षण कराया गया। निरीक्षण रिपोर्ट में बताया गया कि प्रस्तावित स्थान के आसपास 500 मीटर की दूरी तक कोई विद्यालय, धार्मिक संस्थान अथवा चिकित्सालय नहीं है, लेकिन स्थानीय स्तर पर लगातार जन-विरोध के कारण दुकान का संचालन शुरू नहीं हो पाया।आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जनविरोध एवं जनसंवेदनाओं को देखते हुए चंद्रापुरी में विदेशी मदिरा उप-दुकान को दी गई अनुमति को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।इस निर्णय के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे जनभावनाओं, धार्मिक आस्था और सामाजिक हितों की जीत बताते हुए विधायक आशा नौटियाल तथा प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

दस्तक पहाड़ न्यूज़

Advertisement Box

जनभावनाओं के सम्मान में बड़ा फैसला, चंद्रापुरी में नहीं खुलेगी विदेशी मदिरा की उप-दुकान।

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत
आज फोकस में

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”
आज फोकस में

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’
आज फोकस में

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा
आज फोकस में

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?
आज फोकस में

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान
आज फोकस में

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp