Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

अगस्त्यमुनि में पांच दिवसीय मंदाकिनी शरदोत्सव कृषि-औद्योगिक विकास मेले का रंगारंग आगाज, शहीद राज्य आंदोलनकारियों को किया नमन, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने किया मेले का उद्घाटन

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि। रुद्रप्रयाग जनपद के हृदयस्थली अगस्त्यमुनि में सोमवार को पांच दिवसीय मंदाकिनी शरदोत्सव कृषि-औद्योगिक विकास मेले का रंगारंग आगाज हो गया। मेले का शुभारंभ केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके संघर्ष और बलिदान को याद किया गया। इस दौरान श्रीनगर के श्री यंत्र टापू में राज्य आंदोलन के दौरान शहीद हुए रुद्रप्रयाग जनपद के बेंजी गांव निवासी यशोधर बेनीवाल की धर्मपत्नी श्रीमती उमा देवी को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।

मेला समिति ने निभाई सम्मान की परंपरा

कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य आंदोलन के शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि आज का दिन पूरे उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक है। राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान जिन वीर सपूतों ने राज्य निर्माण के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग किया, प्रदेश हमेशा उनका ऋणी रहेगा। उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि राज्य आंदोलन में पहाड़ की मातृशक्ति ने भी अदम्य साहस और संघर्ष का परिचय दिया। मातृशक्ति के योगदान के बल पर ही राज्य प्राप्ति का आंदोलन अपने मुकाम तक पहुंच सका। लंबे समय से चल आ रहे  अगस्त्यमुनि मैदान विवाद के लिए सामूहिक बैठक का भी प्रस्ताव दिया है।

Advertisement Box

इस अवसर पर सीमांत अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने मेले को क्षेत्र की लोकसंस्कृति, परंपराओं, कृषि और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच बताया। वहीं ब्लॉक प्रमुख मंदाकिनी भुवनेश्वरी देवी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने के साथ ही क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं।विभिन्न विभागों के स्टॉलों में योजनाओं की दी जानकारी : मेले में जिले के विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से आकर्षक स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉलों के माध्यम से आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही विभागीय सेवाओं और योजनाओं की प्रस्तुति भी दी जा रही है। उद्यान विभाग, कृषि विभाग, यूनानी एवं आयुर्वेदिक विभाग, एलोपैथिक चिकित्सा तथा स्वास्थ्य विभाग सहित कई विभागों ने अपने स्टॉल लगाए हैं। इनके माध्यम से लोगों को कृषि, बागवानी, स्वास्थ्य सुविधाओं और सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारियां उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उत्तरकाशी के हस्तशिल्प उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र

मेले में उत्तरकाशी जनपद के डुंडा क्षेत्र से पहुंचे हस्तशिल्प एवं हथकरघा कारीगरों के उत्पाद भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। यहां प्रदर्शित पारंपरिक हस्तकला और शिल्प से तैयार वस्तुओं को देखने और खरीदने के लिए लोग विशेष रुचि दिखा रहे हैं। इन उत्पादों के माध्यम से उत्तराखंड की पारंपरिक शिल्पकला और स्थानीय कारीगरों की रचनात्मकता की झलक देखने को मिल रही है।

महिला मंगल दलों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

मेले के पहले दिन विभिन्न महिला मंगल दलों की ओर से आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। पारंपरिक लोकगीतों और लोकनृत्यों के माध्यम से महिलाओं ने उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति की शानदार झलक प्रस्तुत की, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। मंदाकिनी शरदोत्सव मेला समिति के अध्यक्ष हर्षवर्धन बेंजवाल ने अतिथियों एवं क्षेत्रीय जनता का स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष ऋतु नेगी, जिला पंचायत सदस्य चोपता संपन्न नेगी , व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष मनोज राणा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।  मेला संयोजक विक्रम सिंह नेगी, सचिव रमेश बेंजवाल और पृथ्वीपाल रावत सहित मेला समिति के सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए। मंच संचालन हरेंद्र बिष्ट और गंगाराम सकलानी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, कार्यक्रम में गिरीश बेंजवाल, पूर्व प्रधान नाकोट बलवीर लाल, कुसुम भट्ट, अखिलेश गोस्वामी मौजूद रहे।पांच दिनों तक चलने वाले इस मेले में कृषि, औद्योगिक विकास, स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प, लोककला और संस्कृति से जुड़ी गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। मेले के शुभारंभ के साथ ही अगस्त्यमुनि में उत्सव का माहौल बन गया है।

सोमवार, 09 नवंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box
Advertisement Box
क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं
आज फोकस में

क्या इसी दिन के लिए मांगा था उत्तराखंड राज्य? शहीदों को भूला रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन, मंदाकिनी शरदोत्सव में राज्य स्थापना दिवस की परंपराएं टूटीं

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली

पोखरी में भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा और ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी धरने पर बैठे, वन विभाग पर कार्रवाई में देरी का आरोप
आज फोकस में

पोखरी में भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा और ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी धरने पर बैठे, वन विभाग पर कार्रवाई में देरी का आरोप

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही
आज फोकस में

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक
आज फोकस में

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक

जिस खेल मैदान पर उठ रहे सवाल, उसी से निकली रोशनी ने जीते दो राष्ट्रीय पदक, अगस्त्यमुनि में निर्माणाधीन स्टेडियम के विरोध के बीच ऐथलेटिक्स बालिका छात्रावास की पूर्व छात्रा की उपलब्धि ने खींचा ध्यान
आज फोकस में

जिस खेल मैदान पर उठ रहे सवाल, उसी से निकली रोशनी ने जीते दो राष्ट्रीय पदक, अगस्त्यमुनि में निर्माणाधीन स्टेडियम के विरोध के बीच ऐथलेटिक्स बालिका छात्रावास की पूर्व छात्रा की उपलब्धि ने खींचा ध्यान

और भी पढ़ें

बड़ी खबर: 23 साल बाद फिर सुर्खियों में जेनी प्रकरण, हरक सिंह रावत पर नए आरोपों से गरमाई उत्तराखंड की सियासत, मानसिक अस्पताल में रखने और जबरन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने का लगाया आरोप, 23 वर्षीय बेटे के लिए मांगा पिता का नाम; दोबारा डीएनए जांच की उठाई मांग

रुद्रप्रयाग के राज्य आंदोलनकारी सम्मानित, जिलाधिकारी ने संघर्ष और बलिदान को किया नमन आंदोलनकारियों ने साझा किए राज्य निर्माण के संघर्ष के संस्मरण, महिलाओं, युवाओं और कर्मचारियों की भूमिका को किया याद

✕
[news_reels]
WhatsApp