वैक्सीन मैन स्वर्गीय चंद्र बल्लभ बेंजवाल की स्मृति में आयोजित होगी प्रतियोगिता, विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार और ट्रॉफियां
दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि।। खेल प्रतिभाओं को मंच देने और जनपद में बैडमिंटन खेल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से द्वितीय रुद्रप्रयाग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 का आयोजन 12 एवं 13 नवंबर को अगस्त्यमुनि में किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन स्वर्गीय श्री चंद्र बल्लभ बेंजवाल (वैक्सीन मैन) की स्मृति में किया जा रहा है।
बैडमिंटन टूर्नामेंट के मुकाबले अगस्त्यमुनि ग्राउंड स्थित बैडमिंटन हॉल में प्रातः 8 बजे से शुरू होंगे। प्रतियोगिता में चार श्रेणियों में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इनमें बालक एकल, बालिका एकल, पुरुष युगल तथा 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पुरुष युगल मुकाबले शामिल हैं।आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफियां प्रदान की जाएंगी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रवेश शुल्क 500 रुपये प्रति श्रेणी निर्धारित किया गया है। इच्छुक खिलाड़ी 11 नवंबर 2026 तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं।इस आयोजन को एसआरएम कॉन्ट्रैक्टर्स लिमिटेड द्वारा प्रायोजित किया जा रहा है। आयोजकों ने जनपद के बैडमिंटन खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं युवाओं से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने की अपील की है। पंजीकरण एवं अन्य जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 78959 48740 तथा 86309 66828 (कॉल/व्हाट्सएप) पर संपर्क किया जा सकता है।










