Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वर्षों से सड़क का इंतजार, आज भी कंधों के सहारे जिंदगी, कोयलपुर डांगी की पीड़ा: इंतजार में बीत गए साल, हालात जस के तस

दीपक बेंजवाल/ दस्तक पहाड न्यूज।। रुद्रप्रयाग जनपद के अगस्त्यमुनि ब्लॉक के कोयलपुर डांगी गांव में सड़क सुविधा के अभाव की समस्या आज भी बरकरार है। वर्षों से सड़क निर्माण की मांग किए जाने के बावजूद गांव तक मोटर मार्ग नहीं पहुंच पाया है, जिसके कारण ग्रामीणों को आज भी गंभीर परिस्थितियों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ताजा मामले में गांव निवासी सुखदेव सिंह रौतेला के अस्वस्थ होने पर ग्रामीणों को उन्हें कंधों के सहारे मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ा। मरीज को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए ग्रामीणों ने दुर्गम पैदल रास्ता तय किया। इस दौरान मरीज और उनके परिजनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क न होने के कारण बीमार, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। आपातकालीन स्थिति में समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पाने से जान का खतरा भी बना रहता है। कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। ग्राम प्रधान आलोक सिंह रौतेला ,शैलेन्द्र सिंह रौतेला,भरत सिंह रौतेला,दीपक रौतेला,गौरव रौतेला,सत्ये सिंह रौतेला, राजेश प्रसाद चमोला, गजेन्द्र रौतेला ने बताया कि कोयलपुर गांव की सड़क की मांग वर्षों से लंबित है, लेकिन आज तक ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि सड़क के अभाव में ग्रामीणों का जीवन कठिन बना हुआ है और बीमार व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाने के लिए आज भी कंधों का सहारा लेना पड़ता है। उन्होंने कहा कि हाल ही में सुखदेव सिंह रौतेला के अस्वस्थ होने पर ग्रामीणों ने उन्हें कंधों पर उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया, जो क्षेत्र में सड़क सुविधा की वास्तविक स्थिति को दर्शाता है।

Advertisement Box

ग्राम प्रधान आलोक सिंह रौतेला ने सरकार और प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि कोयलपुर गांव को जल्द से जल्द मोटर मार्ग से जोड़ा जाए, ताकि ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष न करना पड़े और भविष्य में किसी मरीज को कंधों पर ढोकर अस्पताल पहुंचाने की नौबत न आए।ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सड़क नहीं बनती, तब तक विकास के दावे उनके लिए केवल कागजी साबित होते रहेंगे। गांव की यह तस्वीर आज भी पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की वास्तविक स्थिति को उजागर करती है।

📰 दस्तक पहाड़ न्यूज़

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत
आज फोकस में

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”
आज फोकस में

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’
आज फोकस में

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा
आज फोकस में

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?
आज फोकस में

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान
आज फोकस में

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp