Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सिंगोली-भटवाड़ी परियोजना से प्रभावित गांवों को क्या मिलेगा 1% फ्री बिजली लाभ, 6 करोड़ रुपये सरकार के पास जमा

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि। सिंगोली-भटवाड़ी जल विद्युत परियोजना से प्रभावित ग्राम सभाओं को उत्पादन का 1 प्रतिशत फ्री बिजली लाभ दिलाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। इस संबंध में प्रभावित सात ग्राम सभाओं के प्रतिनिधियों और रेन्यू पावर जल विद्युत परियोजना के प्लांट हेड भारद्वाज के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में परियोजना प्रभावित गांवों को 1 प्रतिशत फ्री बिजली का लाभ जल्द से जल्द उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई। साथ ही प्रशासन को पूर्व में भेजे गए पत्र के संबंध में भी चर्चा की गई। बताया गया कि वर्ष 2020 से अब तक परियोजना की ओर से लगभग 6 करोड़ रुपये सरकार के पास जमा किए जा चुके हैं, लेकिन इसका लाभ अभी तक प्रभावित परिवारों तक नहीं पहुंच पाया है।ग्राम प्रधान ग्रामसभा रायड़ी, सुधाता देवी के अनुसार परियोजना प्रभावित परिवार पिछले कई वर्षों से अपने अधिकारों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। बैठक में हमने स्पष्ट रूप से मांग रखी है कि 1 प्रतिशत फ्री बिजली योजना का लाभ जल्द से जल्द गांवों तक पहुंचाया जाए। वर्ष 2020 से अब तक जमा हुई राशि भी प्रभावित परिवारों को दी जानी चाहिए। जब तक प्रभावितों को उनका हक नहीं मिलता, हमारा संघर्ष जारी रहेगा। हमें उम्मीद है कि प्रशासन और कंपनी जल्द सकारात्मक निर्णय लेकर ग्रामीणों को राहत प्रदान करेंगे।

Advertisement Box

जानकारी के अनुसार इस विषय पर शीघ्र ही जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में प्रभावित ग्राम प्रधानों की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक के बाद पिछले छह वर्षों का बकाया लाभ प्रभावित परिवारों को वितरित किए जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा भविष्य में यह राशि वार्षिक आधार पर भी प्रदान की जाएगी।

इस मुद्दे पर सामाजिक कार्यकर्ता आनंद तिवारी ने कहा कि सिंगोली से बेडूबगढ़ तक परियोजना प्रभावित गांवों को उत्पादन का 1 प्रतिशत लाभ दिए जाने का प्रावधान सरकार और कंपनी के बीच हुए अनुबंध में शामिल है। कंपनी यह राशि सरकार को जमा भी कर रही है, लेकिन प्रभावित ग्रामीणों को अब तक इसका लाभ नहीं मिला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार और कंपनी के स्तर पर चल रही वार्ताओं के सकारात्मक परिणाम जल्द सामने आएंगे और प्रभावित गांवों को उनका अधिकार मिलेगा।

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार
आज फोकस में

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार
आज फोकस में

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?
आज फोकस में

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल
आज फोकस में

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !
आज फोकस में

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !

रुद्रप्रयाग में 31 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में 31 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 17 अगस्त 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp