Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सूचना विभाग को मिला अनुभवी नेतृत्व, कृपाल लाल टम्टा बने रुद्रप्रयाग के नए जिला सूचना अधिकारी

दस्तक पहाड़ न्यूज़ | रुद्रप्रयाग।। रुद्रप्रयाग सूचना एवं लोक संपर्क विभाग को एक अनुभवी और कुशल नेतृत्व मिला है। जिला सूचना कार्यालय रुद्रप्रयाग में अपर जिला सूचना अधिकारी (ADIO) के पद पर कार्यरत श्री कृपाल लाल टम्टा को पदोन्नत कर जिला सूचना अधिकारी (DIO) बनाया गया है। उनकी पदोन्नति पर विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा पत्रकारों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

श्री कृपाल लाल टम्टा 10 अप्रैल 2025 से जिला सूचना कार्यालय रुद्रप्रयाग में अपर जिला सूचना अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपनी कार्यकुशलता, प्रशासनिक दक्षता, सरल स्वभाव और समर्पित कार्यशैली से अधिकारियों, कर्मचारियों और मीडिया जगत का विश्वास जीता। विभागीय कार्यों के प्रभावी संचालन तथा जनसंपर्क को मजबूत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। रुद्रप्रयाग में तैनाती से पूर्व भी वे विभिन्न जनपदों में प्रभारी जिला सूचना अधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। विभाग में उन्हें एक अनुभवी, जिम्मेदार और परिणामोन्मुख अधिकारी के रूप में जाना जाता है।

Advertisement Box

श्री कृपाल लाल टम्टा का सूचना विभाग में लगभग 32 वर्षों का समृद्ध सेवाकाल रहा है। उन्होंने 4 मार्च 1994 से 27 सितंबर 2001 तक टिहरी गढ़वाल, 29 सितंबर 2001 से 12 अगस्त 2004 तक चमोली, 13 अगस्त 2004 से 31 जुलाई 2012 तक हरिद्वार, 3 अगस्त 2012 से 22 दिसंबर 2018 तक पौड़ी गढ़वाल, 24 दिसंबर 2018 से 30 अक्टूबर 2021 तक ऊधम सिंह नगर, 1 नवंबर 2021 से 31 दिसंबर 2023 तक नैनीताल, 1 जनवरी 2024 से 9 अप्रैल 2025 तक पिथौरागढ़ तथा 10 अप्रैल 2025 से वर्तमान तक रुद्रप्रयाग में अपनी सेवाएं दी हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने पौड़ी गढ़वाल, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, नई टिहरी तथा चमोली जैसे महत्वपूर्ण जनपदों में प्रभारी जिला सूचना अधिकारी के रूप में भी सफलतापूर्वक दायित्व निभाए हैं। उनके व्यापक अनुभव, नेतृत्व क्षमता और विभागीय कार्यों की गहरी समझ ने उन्हें सूचना विभाग में एक सशक्त पहचान दिलाई है। कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के अनुसार श्री टम्टा अपने सौम्य व्यवहार, सकारात्मक सोच और सहयोगात्मक कार्यशैली के कारण सभी के बीच लोकप्रिय हैं। उनकी पदोन्नति न केवल उनके उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान है, बल्कि यह विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। विभाग को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में सूचना एवं जनसंपर्क कार्यों को नई गति मिलेगी तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार और अधिक सशक्त रूप से किया जाएगा।

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा
आज फोकस में

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?
आज फोकस में

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान
आज फोकस में

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान

आस्था के करोड़ों रुपये का हिसाब कौन देगा.? -राम मंदिर के बाद अब बीकेटीसी में भी दान पर सवाल – 20 दिन बीत गए, जांच रिपोर्ट अब तक गायब
आज फोकस में

आस्था के करोड़ों रुपये का हिसाब कौन देगा.? -राम मंदिर के बाद अब बीकेटीसी में भी दान पर सवाल – 20 दिन बीत गए, जांच रिपोर्ट अब तक गायब

हाई वोल्टेज ड्रामे का अंत: समझौते के बाद नगरासू से लौटे निहंग श्रद्धालु…प्रशासन ने की अब ये अपील
आज फोकस में

हाई वोल्टेज ड्रामे का अंत: समझौते के बाद नगरासू से लौटे निहंग श्रद्धालु…प्रशासन ने की अब ये अपील

रिंगाल से रच रहे रोजगार की कहानी, मक्कू में महिलाओं ने थामा आत्मनिर्भरता का रास्ता
आज फोकस में

रिंगाल से रच रहे रोजगार की कहानी, मक्कू में महिलाओं ने थामा आत्मनिर्भरता का रास्ता

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 02 जुलाई 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp