Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रुद्रप्रयाग में मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, नदी किनारे रहने वाले रहे सतर्क

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग। जनपद में लगातार हो रही बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि मानसून अवधि के दौरान सभी प्रमुख नदियों, गाड़-गदेरों के जलस्तर और वर्षा की मात्रा की प्रतिदिन रिकॉर्डिंग एवं लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों का आकलन कर समय-समय पर आमजन के लिए आवश्यक एडवाइजरी और चेतावनी जारी की जा रही है।

जिलाधिकारी ने कहा कि नदी किनारे रहने वाले लोगों को स्थानीय स्तर पर अनाउंसमेंट के माध्यम से लगातार सतर्क किया जा रहा है। जहां आवश्यकता महसूस की जा रही है, वहां एहतियातन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भी स्थानांतरित किया जा रहा है।

Advertisement Box

उन्होंने जनपदवासियों और चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं से अपील की कि मानसून के दौरान किसी भी नदी, नाले या गाड़-गदेरों के किनारे अस्थायी या स्थायी ठहराव न करें। खराब मौसम में नदी तटों की ओर जाने से बचें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिला आपदा परिचालन केंद्र 24×7 संचालित है तथा किसी भी आपदा की सूचना मिलने पर संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जाता है। आवश्यकता पड़ने पर त्वरित रेस्क्यू अभियान भी संचालित किए जाएंगे।

राष्ट्रीय राजमार्ग, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने क्षेत्रों में जलस्तर और संभावित खतरे पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी असामान्य स्थिति की सूचना तत्काल जिला प्रशासन को देने के आदेश भी जारी किए गए हैं।

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने नागरिकों से अफवाहों से बचने और केवल प्रशासन एवं मौसम विभाग की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनसुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

अग्निवीरों के लिए उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ से जवानों को मिलेगा रोजगार
आज फोकस में

अग्निवीरों के लिए उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ से जवानों को मिलेगा रोजगार

रुद्रप्रयाग के अर्णव शौर्य बिष्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि IIT मुंबई से PhD पूरी कर GlobalFoundries सिंगापुर में इलेक्ट्रॉनिक्स साइंटिस्ट के पद पर चयन, एक करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग के अर्णव शौर्य बिष्ट ने हासिल की बड़ी उपलब्धि IIT मुंबई से PhD पूरी कर GlobalFoundries सिंगापुर में इलेक्ट्रॉनिक्स साइंटिस्ट के पद पर चयन, एक करोड़ रुपये का वार्षिक पैकेज

300 चीनी सैनिकों को अकेले मार गिराया था भारत के जांबाज वीर जसवंत सिंह रावत ने, 72 घंटे भूखे-प्यासे डटा रहा था मौर्चे पर, उत्तराखण्ड की माटी में हुआ जन्म
आज फोकस में

300 चीनी सैनिकों को अकेले मार गिराया था भारत के जांबाज वीर जसवंत सिंह रावत ने, 72 घंटे भूखे-प्यासे डटा रहा था मौर्चे पर, उत्तराखण्ड की माटी में हुआ जन्म

चीनी की मिठास हुई फीकी, 65 रुपये किलो पहुंचा भाव, दबे पांव बढ़ रही महंगाई से आम जीना होगा कठिन
आज फोकस में

चीनी की मिठास हुई फीकी, 65 रुपये किलो पहुंचा भाव, दबे पांव बढ़ रही महंगाई से आम जीना होगा कठिन

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया,लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु
आज फोकस में

टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान पूर्ण, सभी प्रभावित श्रमिकों को बाहर निकाला गया,लगभग 117 घंटे चले अभियान में 12 श्रमिकों को सकुशल रेस्क्यू किया गया, 10 श्रमिकों की हुई दुखद मृत्यु

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई
आज फोकस में

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 26 अगस्त 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp