Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नालसा समाधान समारोह–2026: सुलह से होगा न्याय, नागरिक उठाएं विशेष लोक अदालत का लाभ

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग, 03 जुलाई। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की ओर से शुरू किए गए “समाधान समारोह–2026” के तहत आम नागरिकों को आपसी सहमति से विवादों का त्वरित, सरल और कम खर्च में समाधान उपलब्ध कराया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग की सचिव श्रीमती पायल सिंह ने जनपदवासियों से इस विशेष पहल का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि नालसा द्वारा 21 अप्रैल 2026 से समाधान समारोह–2026 की शुरुआत की गई है। इसके अंतर्गत 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इससे पहले राज्य, जिला एवं तहसील विधिक सेवा प्राधिकरणों की ओर से प्री-लिटिगेशन (पूर्व वाद) सुलह वार्ताओं का आयोजन किया जा रहा है, ताकि न्यायालय में लंबित होने से पहले ही आपसी सहमति से मामलों का निस्तारण किया जा सके।श्रीमती पायल सिंह ने कहा कि लोक अदालत विवादों के समाधान का एक प्रभावी माध्यम है, जहां दोनों पक्षों की स्वैच्छिक सहमति से मामलों का अंतिम निस्तारण किया जाता है। साथ ही, न्यायालय में जमा कोर्ट फीस नियमानुसार वापस कर दी जाती है, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है तथा पक्षकारों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध भी बने रहते हैं।उन्होंने बताया कि दीवानी, वैवाहिक, बैंक ऋण, विद्युत, जल, श्रम, मोटर दुर्घटना दावा, चेक अनादरण (जहां समझौता संभव हो) सहित अन्य समझौतायोग्य मामलों का निस्तारण लोक अदालत के माध्यम से किया जा सकता है। ऐसे मामलों में संबंधित पक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग अथवा अपने निकटतम विधिक सहायता केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि वे समाधान समारोह–2026 का अधिकतम लाभ उठाकर अपने विवादों का शांतिपूर्ण एवं त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

Advertisement Box

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग

☎️ 01364-233796, 9410108263

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत
आज फोकस में

पहाड़ की बदहाली ने ली एक और जान: अस्पताल की जर्जर दीवार गिरी, मलबे में दबे चिकित्सा प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र डिमरी की मौत

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”
आज फोकस में

“बेटी की अंतिम इच्छा ने बदल दी ज़िंदगी: विदेश छोड़ गाँव लौटे जयेंद्र राम जगवाण, 35 लाख की ‘आयशा वाहिनी’ एंबुलेंस से शुरू किया सेवा मिशन”

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’
आज फोकस में

आप भी देखना चाहते देश दुनिया की मशहूर फिल्म तो आईऐ, अगस्त्यमुनि में 5 से 7 जुलाई तक होगा तीन दिवसीय ‘फिल्म मंथन 2026’

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा
आज फोकस में

रामपुर तिराहा कांड: 32 साल बाद पुलिस का झूठ उजागर, अपने ही जाल में फंसे कानून के रखवाले, अब मिली सजा

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?
आज फोकस में

देहरादून में दो छात्राएं तीन युवकों के साथ लिव-इन में मिलीं, अभिभावकों के लिए बड़ा सवाल: पढ़ाई या भटकाव?

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान
आज फोकस में

112 साल बाद सामने आई रुद्रप्रयाग के वीर सपूत बहादुर सिंह रावत की शौर्यगाथा, प्रथम विश्व युद्ध में दिया था सर्वोच्च बलिदान

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp