Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

राष्ट्रीय मत्स्य पालक दिवस पर मन्दाकिनी की सहायक सौरगाड़ नदी में छोड़े गए 20 हजार महाशीर मत्स्य बीज

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि।। 10 जुलाई।। राष्ट्रीय मत्स्य पालक दिवस के अवसर पर जनपद रुद्रप्रयाग में जलीय जैव विविधता के संरक्षण और मत्स्य संसाधनों के संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। मंदाकिनी की सहायक सौरगाड़ नदी में 20,000 महाशीर मत्स्य बीजों का संचय किया गया। ये मत्स्य बीज भीमताल मत्स्य प्रजनन केंद्र से लाए गए थे।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि महाशीर राज्य की महत्वपूर्ण एवं दुर्लभ मत्स्य प्रजातियों में से एक है। इसका संरक्षण और संवर्धन न केवल नदियों की पारिस्थितिकी को मजबूत करेगा, बल्कि भविष्य में मत्स्य उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय लोगों की आजीविका को भी सशक्त बनाएगा।कार्यक्रम में मुख्य कृषि अधिकारी लोकेन्द्र बिष्ट, जिला समाज अधिकारी टी आर मलेठा , गंगा संरक्षण समिति की परियोजना अधिकारी अभिलाषा पंवार, जिला मत्स्य प्रभारी मंजू भाकुनी, मत्स्य निरीक्षक गणेश अग्रवाल एवं अरविंद कुमार, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के सुपरवाइजर सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे।इस दौरान सभी ने मत्स्य संरक्षण, नदियों की स्वच्छता और प्राकृतिक पारिस्थितिक तंत्र के संरक्षण का संदेश देते हुए इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई।

Advertisement Box

रविवार, 08 नवंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box
Advertisement Box
रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली
आज फोकस में

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी संस्कृति को बचाने की अनूठी पहल, पारंपरिक भैला से मनाएं लोक संस्कृति से जुड़ी पहाड़ी दीपावली

पोखरी में भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा और ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी धरने पर बैठे, वन विभाग पर कार्रवाई में देरी का आरोप
आज फोकस में

पोखरी में भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा और ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी धरने पर बैठे, वन विभाग पर कार्रवाई में देरी का आरोप

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही
आज फोकस में

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक
आज फोकस में

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक

जिस खेल मैदान पर उठ रहे सवाल, उसी से निकली रोशनी ने जीते दो राष्ट्रीय पदक, अगस्त्यमुनि में निर्माणाधीन स्टेडियम के विरोध के बीच ऐथलेटिक्स बालिका छात्रावास की पूर्व छात्रा की उपलब्धि ने खींचा ध्यान

पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल
आज फोकस में

पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल

और भी पढ़ें

बड़ी खबर: 23 साल बाद फिर सुर्खियों में जेनी प्रकरण, हरक सिंह रावत पर नए आरोपों से गरमाई उत्तराखंड की सियासत, मानसिक अस्पताल में रखने और जबरन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने का लगाया आरोप, 23 वर्षीय बेटे के लिए मांगा पिता का नाम; दोबारा डीएनए जांच की उठाई मांग

रुद्रप्रयाग के राज्य आंदोलनकारी सम्मानित, जिलाधिकारी ने संघर्ष और बलिदान को किया नमन आंदोलनकारियों ने साझा किए राज्य निर्माण के संघर्ष के संस्मरण, महिलाओं, युवाओं और कर्मचारियों की भूमिका को किया याद

✕
[news_reels]
WhatsApp