Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शिक्षा के मंदिर पर हमला: बसुकेदार के दो सरकारी विद्यालयों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुँचाया नुकसान

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि /बसुकेदार। तहसील बसुकेदार के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पाटियूँ तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोला बड़ेथ में शनिवार देर रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने विद्यालयों में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। घटना से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार, असामाजिक तत्वों ने दोनों विद्यालयों की खिड़कियाँ तोड़कर अंदर प्रवेश किया और विद्यालय में रखे दो स्मार्ट टीवी, प्रिंटर, सेंटेक्स (पानी की टंकी) सहित अन्य सरकारी सामग्री को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद विद्यालय प्रशासन को इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया। इस घटना से विद्यालयों को आर्थिक नुकसान होने के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है। सामाजिक कार्यकर्ता शिवानंद नौटियाल ने बसुकेदार क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पाटियूँ एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोला बड़ेथ में हुई तोड़फोड़ की घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के मंदिरों को निशाना बनाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और समाज के लिए चिंताजनक है। विद्यालयों में रखी सरकारी संपत्ति जनता के धन से खरीदी जाती है, जिसे नुकसान पहुँचाना पूरे समाज के हितों पर प्रहार है।उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है और विद्यालयों का शैक्षणिक वातावरण भी खराब होता है। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस से मांग की कि घटना की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों की जल्द पहचान की जाए तथा उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी असामाजिक तत्व शिक्षा संस्थानों को निशाना बनाने का साहस न कर सके।

Advertisement Box

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई
आज फोकस में

संस्कृति और रंगकर्म के पुरोधा प्रो. दाता राम पुरोहित को मिलेगा इन्द्रमणि बडोनी सम्मान, बहुत बहुत बधाई

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार
आज फोकस में

पहाड़ी युवाओं के लिए बड़ी सौगात, घर बैठे मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, UPSC, PSC, SSC, बैंकिंग समेत कई परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराएगी सरकार

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार
आज फोकस में

मुंबई से निकला, सहारनपुर नहीं पहुंचा… रुद्रप्रयाग का अर्जुन सिंह 3 अगस्त से लापता, परिजनों ने मुंबई-सहारनपुर के प्रवासी उत्तराखंडियों से सहयोग की गुहार

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?
आज फोकस में

सीमा पर जवान, लेकिन घर असुरक्षित ! सैनिक ने खुद सुनाई आपबीती, आखिर क्या अब सैनिक परिवार की पुकार सुनेगा प्रशासन और जनप्रतिनिधि ?

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल
आज फोकस में

प्रतीक्षालय बना ‘पार्किंग’, बाइकर्स युवाओं के सिविक सेंस पर उठे सवाल

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !
आज फोकस में

झूठ फैलाकर वाहवाही ? जिला प्रशासन के सोशल मीडीया अकाउंट पर श्रीनगर से बुलाए गए विशेषज्ञ निकले अगस्त्यमुनि अस्पताल के डॉक्टर !

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 17 अगस्त 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp