Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अगस्त्यमुनि में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का आयोजन,सात-सात बाल वैज्ञानिकों का चयन

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि में 12 सितंबर को द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग (SPL-2026) का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य श्री संजय सजवाण ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला समन्वयक श्री महावीर रावत मौजूद रहे। विकासखंड समन्वयक श्रीमती कुसुम भट्ट के निर्देशन में विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे विज्ञान मार्गदर्शक शिक्षकों और बाल वैज्ञानिकों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के प्रथम चरण में 30 मिनट की लिखित परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के बाद निर्णायकों एवं विज्ञान शिक्षकों की टीम ने उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। लिखित परीक्षा के आधार पर जूनियर और सीनियर वर्ग से सात-सात विद्यार्थियों का चयन अगले चरण के लिए किया गया। इसके बाद चयनित विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा आयोजित की गई।कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार श्री हरीश गुसाईं भी पहुंचे। जिला समन्वयक श्री महावीर रावत ने उनका बैज अलंकरण कर स्वागत किया। आयोजन में अतिथियों एवं निर्णायकों का सम्मान भी किया गया।प्रीमियर लीग के द्वितीय चरण में जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) ने प्रतिभागी बाल वैज्ञानिकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं कि सभी प्रतिभागी जीतकर जाएं, प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना भी अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। हर प्रयास से विद्यार्थियों को कुछ न कुछ नया सीखने और अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयास और प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका पीयूष शर्मा, सुशील जोशी, संकल्प रावत, संदीप पुंडीर और डॉ. शैलेश वशिष्ठ ने निभाई। कार्यक्रम के समापन पर श्रीमती कुसुम भट्ट ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं सभी अतिथियों, निर्णायकों तथा विज्ञान मार्गदर्शक शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

Advertisement Box

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं
आज फोकस में

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट
आज फोकस में

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र
आज फोकस में

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

रविवार, 13 सितंबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp