Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

मां नंदा की जात यात्रा में पुलिस की संवेदना ने जीता दिल, खोया सोने का पेंडेंट ढूंढकर महिला श्रद्धालु को लौटाया

दस्तक पहाड न्यूज थराली, 13 सितंबर 2026। मां नंदा की पावन जात यात्रा में पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी हरसंभव सहायता के लिए भी तत्पर नजर आ रही है। यात्रा के दौरान पुलिसकर्मियों की संवेदनशीलता और तत्परता का एक ऐसा ही उदाहरण सामने आया, जब भीड़ में खोया महिला श्रद्धालु का सोने का पेंडेंट पुलिसकर्मियों ने तलाश कर सुरक्षित वापस लौटा दिया।

जानकारी के अनुसार, पूर्णा, थराली निवासी श्रीमती प्रियंका का सोने के मंगलसूत्र का पेंडेंट यात्रा की भीड़भाड़ के दौरान कहीं गिर गया। कीमती आभूषण खो जाने से वह काफी परेशान हो गईं। उन्होंने काफी तलाश की, लेकिन पेंडेंट का कहीं पता नहीं चला।इसके बाद उन्होंने देव डोली के साथ ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों आरती और रिंकी को इसकी जानकारी दी। महिला श्रद्धालु की परेशानी को समझते हुए दोनों पुलिसकर्मियों ने तत्काल पेंडेंट की तलाश शुरू कर दी।यात्रा की भीड़ और लगातार आगे बढ़ते श्रद्धालुओं के बीच दोनों महिला पुलिसकर्मियों ने पूरी तत्परता के साथ खोजबीन जारी रखी। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और सोने का खोया हुआ पेंडेंट सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिसकर्मियों ने पेंडेंट को सुरक्षित श्रीमती प्रियंका के सुपुर्द कर दिया।अपना कीमती आभूषण वापस पाकर श्रीमती प्रियंका के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों आरती और रिंकी के सहयोग एवं संवेदनशीलता के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।मां नंदा की यात्रा में पुलिस के इस मानवीय प्रयास ने श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया। यह घटना बताती है कि पुलिस की ड्यूटी केवल सुरक्षा व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि जरूरत के समय श्रद्धालुओं के साथ खड़े होकर उनकी सहायता करना भी है।

Advertisement Box

बुधवार, 07 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box
Advertisement Box
Breking news : रुद्रप्रयाग चमोली में अभी-अभी आया भूकंप, तेज झटकों से थर्राए लोग, रिक्टर स्केल पर 4.9 की तीव्रता, दिल्ली-NCR तक महसूस हुई हलचल
आज फोकस में

Breking news : रुद्रप्रयाग चमोली में अभी-अभी आया भूकंप, तेज झटकों से थर्राए लोग, रिक्टर स्केल पर 4.9 की तीव्रता, दिल्ली-NCR तक महसूस हुई हलचल

अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर देशभर के 115 सहित उत्तराखंड के 9 शिक्षक होंगे राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित, रुद्रप्रयाग की ललिता रौतेला भी शामिल
आज फोकस में

अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर देशभर के 115 सहित उत्तराखंड के 9 शिक्षक होंगे राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित, रुद्रप्रयाग की ललिता रौतेला भी शामिल

उत्तराखंड में अधिकारियों के दफ्तर में होगा पैनिक बटन, CCTV से होगी निगरानी, बिना पहचान पत्र प्रवेश नहीं
आज फोकस में

उत्तराखंड में अधिकारियों के दफ्तर में होगा पैनिक बटन, CCTV से होगी निगरानी, बिना पहचान पत्र प्रवेश नहीं

‘सड़क तक नहीं बन पा रही तो भाजपा का ये कैसा सुशासन ?’ अधूरे डामरीकरण पर जिला पंचायत सदस्य का विभाग को अल्टीमेटम
आज फोकस में

‘सड़क तक नहीं बन पा रही तो भाजपा का ये कैसा सुशासन ?’ अधूरे डामरीकरण पर जिला पंचायत सदस्य का विभाग को अल्टीमेटम

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2026: मिली जुली सरकार, कहीं ABVP का दबदबा, कहीं NSUI का परचम; कई कॉलेजों में निर्दलीयों ने भी मारी बाजी, देखिए परिणाम
आज फोकस में

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2026: मिली जुली सरकार, कहीं ABVP का दबदबा, कहीं NSUI का परचम; कई कॉलेजों में निर्दलीयों ने भी मारी बाजी, देखिए परिणाम

Breking news : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी
आज फोकस में

Breking news : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी

और भी पढ़ें

केदारनाथ धाम में व्यापारियों का धरना समाप्त, जिलाधिकारी से वार्ता के बाद यात्रा व्यवस्था सुचारू, मास्टर प्लान के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में हेलीपैड परिसर में बैठे थे व्यापारी व स्थानीय दुकानदार

✕
[news_reels]
WhatsApp