Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तिलवाड़ा-तुनेटा मार्ग पर स्यालसू में खाई में गिरी स्कूटी, 23 वर्षीय युवक गंभीर घायल

दस्तक पहाड न्यूज तिलवाड़ा।। तिलवाड़ा-तुनेटा मार्ग पर ग्राम स्यालसू के समीप रविवार को एक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में स्कूटी चालक 23 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों, पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल को खाई से बाहर निकालकर समय पर अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार रविवार 13 सितंबर को दिन में करीब पौने दो बजे डायल-112 के माध्यम से ग्राम स्यालसू के समीप सड़क दुर्घटना की सूचना पुलिस को मिली। बताया गया कि स्कूटी संख्या यूके-13-ए-5604 तिलवाड़ा से तुनेटा की ओर जा रही थी। इसी दौरान स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना मिलते ही जखोली चौकी प्रभारी अपर उप निरीक्षक सोमवीर सिंह पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने के बाद स्थानीय ग्रामीणों और राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीम की मदद से खाई में फंसे घायल युवक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। ग्रामीणों और बचाव दल की तत्परता से घायल को सड़क तक पहुंचाया गया।इसके बाद पुलिस के सरकारी वाहन से घायल को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। पुलिस ने घटना की सूचना घायल के परिजनों को भी दी। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। घायल की पहचान सचिन पुत्र मुरारी लाल, उम्र 23 वर्ष, निवासी तिलवाड़ा, जनपद रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Advertisement Box

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं
आज फोकस में

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट
आज फोकस में

मन्दाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, मध्यमहेश्वर घाटी के बनतोली के पास टूटी चट्टान, मोरखण्डा नदी उफान पर , प्रशासन ने जारी किया सतर्कता अलर्ट

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र
आज फोकस में

उत्तराखंड में तबादला एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, दुर्गम से बचने के लिए शिक्षिकाओं ने अपनाया ‘कागजी तलाक’ का रास्ता, बीमार माता-पिता और सास-ससुर की सेवा के लिए भी शपथ पत्र

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

रविवार, 13 सितंबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp