Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग में अभिषेक और आराध्य ने मारी बाजी, जूनियर व सीनियर वर्ग के चार प्रतिभागियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) के तत्वावधान में शुक्रवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अगस्त्यमुनि में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जिले के तीनों विकासखंडों से चयनित विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष एवं राबाइंका अगस्त्यमुनि की प्रधानाचार्य रागिनी नेगी ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिला समन्वयक एवं राइंका मणिपुर के प्रधानाचार्य महावीर सिंह रावत ने प्रतियोगिता की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि तीनों ब्लॉकों से कुल 42 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता चार राउंड में संपन्न हुई। जनपद से दो जूनियर और दो सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तर के लिए किया जाना था।मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अगस्त्यमुनि तनुजा देवराड़ी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ब्लॉक स्तर पर चयनित होकर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि चयन से वंचित विद्यार्थियों को निराश होने के बजाय निरंतर मेहनत करते रहना चाहिए।निर्णायकों के विवेकपूर्ण निर्णय के बाद सीनियर वर्ग में अटल उत्कृष्ट राइंका गुप्तकाशी के अभिषेक राणा ने प्रथम तथा राइंका स्वीलीसैंण के प्रवीन पंवार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग में एवरग्रीन स्कूल ऊखीमठ के आराध्य सजवाण प्रथम तथा नवदीप आदर्श चिल्ड्रन एकेडमी गुप्तकाशी के अविरल द्वितीय रहे।प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दोनों विद्यार्थियों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों का भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। ये चारों विद्यार्थी अक्टूबर 2026 में देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक समन्वयक अगस्त्यमुनि कुसुम भट्ट ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक ऊखीमठ हर्षवर्धन शुक्ला, ब्लॉक समन्वयक जखोली अश्विनी गौड़, डॉ. शैलेश वशिष्ठ, डॉ. सुबोध गैरोला, अनूप गौड़, प्रकाश मेहता, पियूष शर्मा, सुनीता त्रिपाठी, सरला जंगवाण, संगीता राणा, आशीष पंत सहित पत्रकार हरीश गुसाईं मौजूद रहे।

Advertisement Box

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी
आज फोकस में

वाण गांव में मां नंदा का अपने भाई से मिलन, सैकड़ों नंदा भक्त बने साक्षी

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन
आज फोकस में

खुशखबरी दीजिए बधाई, मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग के चार विद्यार्थियों का चयन

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा
आज फोकस में

मुख्यमंत्रियों ने कालीमठ में टेका मत्था, सुविधाओं के नाम पर अब भी खाली हाथ श्रद्धालु ! बदहाल इंतजामों पर फूटा पंचगाईं का गुस्सा

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा
आज फोकस में

नौनिहालों के भविष्य को संवारने की दिशा में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की पहल “एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं” बनी प्रेरणा, आप भी बनें इस नेक पहल का हिस्सा

नंदा बड़ी जात का दिव्य शुभारंभ, पहले पड़ाव चरबंग- कुमजुंग पहुंची मां नंदा की डोली, भूम्याल-गोरिया राजा और पश्वाओं ने अवतरित होकर किया देवी का स्वागत, लोकगायक धर्मू भाई के खुदेड़ गीत ने किया भावुक

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं
आज फोकस में

पहाड़ में कौन सुरक्षित? जंगली जानवरों के हमले बन रहे जानलेवा, भालू से बचने के दौरान खाई में गिरीं दो महिलाएं

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 18 सितंबर 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp