Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

अगस्त्यमुनि में वरिष्ठ व्यापारी सम्मान समारोह कल, व्यापार मंडल ने सभी व्यापारियों से की कार्यक्रम में शामिल होने की अपील

दस्तक पहाड न्यूज अगस्त्यमुनि। व्यापार मंडल अगस्त्यमुनि की ओर से नगर के वरिष्ठ व्यापारी बंधुओं के सम्मान में वरिष्ठ व्यापारी सम्मान समारोह का आयोजन रविवार, 20 सितंबर 2026 को किया जाएगा। कार्यक्रम सौड़ी क्रौंच हिल्स में सुबह 10 बजे आयोजित होगा।

व्यापार संघ उत्तराखण्ड के प्रदेश मंत्री मोहन रौतेला ने कहा कि वरिष्ठ व्यापारी व्यापार जगत की महत्वपूर्ण धरोहर हैं। उन्होंने अपने अनुभव और मेहनत से व्यापार को आगे बढ़ाने के साथ ही क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान करना उनके योगदान के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना है। उन्होंने सभी व्यापारी बंधुओं से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन व्यापारियों के बीच आपसी भाईचारे और संगठनात्मक एकता को मजबूत करते हैं।

Advertisement Box

व्यापार मंडल अगस्त्यमुनि के अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह नेगी ने कहा कि वरिष्ठ व्यापारी हमारे व्यापारिक संगठन की मजबूत नींव हैं। उन्होंने वर्षों तक कठिन परिस्थितियों में व्यापार को आगे बढ़ाने के साथ ही नगर के सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वरिष्ठ व्यापारियों के अनुभव और योगदान को सम्मान देना हम सभी के लिए गौरव की बात है। उन्होंने सभी व्यापारी बंधुओं से रविवार को सुबह 10 बजे सौड़ी कोंच हिल्स में आयोजित सम्मान समारोह में समय पर पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की।

व्यापार संघ के उपाध्यक्ष रोहित रावत ने कहा कि वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि नई पीढ़ी के व्यापारियों के लिए उनके अनुभव और संघर्ष से सीख लेने का अवसर भी है। वरिष्ठ व्यापारियों ने लंबे समय तक विपरीत परिस्थितियों में व्यापार को आगे बढ़ाया और नगर की व्यापारिक गतिविधियों को मजबूत आधार दिया। उन्होंने सभी व्यापारियों से आपसी मतभेदों को दूर रखते हुए संगठन की एकता और भाईचारे को मजबूत करने तथा सम्मान समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

व्यापार मंडल की ओर से बताया गया कि 20 सितंबर को पाक्षिक बंदी के साथ रविवार का अवकाश भी है। ऐसे में सभी व्यापारी बंधुओं के लिए समारोह में शामिल होना सुविधाजनक रहेगा। व्यापार मंडल ने सभी व्यापारियों से कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान बढ़ाने का आग्रह किया है।कार्यक्रम को लेकर व्यापारियों में उत्साह है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह नेगी, महामंत्री मनीष बिष्ट एवं कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी ने सभी व्यापारी बंधुओं से समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की अपील की है।

बुधवार, 07 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box
Advertisement Box
Breking news : रुद्रप्रयाग चमोली में अभी-अभी आया भूकंप, तेज झटकों से थर्राए लोग, रिक्टर स्केल पर 4.9 की तीव्रता, दिल्ली-NCR तक महसूस हुई हलचल
आज फोकस में

Breking news : रुद्रप्रयाग चमोली में अभी-अभी आया भूकंप, तेज झटकों से थर्राए लोग, रिक्टर स्केल पर 4.9 की तीव्रता, दिल्ली-NCR तक महसूस हुई हलचल

अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर देशभर के 115 सहित उत्तराखंड के 9 शिक्षक होंगे राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित, रुद्रप्रयाग की ललिता रौतेला भी शामिल
आज फोकस में

अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर देशभर के 115 सहित उत्तराखंड के 9 शिक्षक होंगे राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित, रुद्रप्रयाग की ललिता रौतेला भी शामिल

उत्तराखंड में अधिकारियों के दफ्तर में होगा पैनिक बटन, CCTV से होगी निगरानी, बिना पहचान पत्र प्रवेश नहीं
आज फोकस में

उत्तराखंड में अधिकारियों के दफ्तर में होगा पैनिक बटन, CCTV से होगी निगरानी, बिना पहचान पत्र प्रवेश नहीं

‘सड़क तक नहीं बन पा रही तो भाजपा का ये कैसा सुशासन ?’ अधूरे डामरीकरण पर जिला पंचायत सदस्य का विभाग को अल्टीमेटम
आज फोकस में

‘सड़क तक नहीं बन पा रही तो भाजपा का ये कैसा सुशासन ?’ अधूरे डामरीकरण पर जिला पंचायत सदस्य का विभाग को अल्टीमेटम

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2026: मिली जुली सरकार, कहीं ABVP का दबदबा, कहीं NSUI का परचम; कई कॉलेजों में निर्दलीयों ने भी मारी बाजी, देखिए परिणाम
आज फोकस में

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2026: मिली जुली सरकार, कहीं ABVP का दबदबा, कहीं NSUI का परचम; कई कॉलेजों में निर्दलीयों ने भी मारी बाजी, देखिए परिणाम

Breking news : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी
आज फोकस में

Breking news : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी

और भी पढ़ें

केदारनाथ धाम में व्यापारियों का धरना समाप्त, जिलाधिकारी से वार्ता के बाद यात्रा व्यवस्था सुचारू, मास्टर प्लान के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में हेलीपैड परिसर में बैठे थे व्यापारी व स्थानीय दुकानदार

✕
[news_reels]
WhatsApp