Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

नन्दा अष्टमी पर जागतोली दशज्यूला महोत्सव का रंगारंग आगाज़, पांच दिवसीय महोत्सव में लोक संस्कृति के रंगों से सजा जागतोली

दस्तक पहाड़ न्यूज अगस्त्यमुनि।। नन्दा अष्टमी के पावन अवसर पर जागतोली के विशाल क्रीड़ा मैदान में पांच दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ। महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं , स्थानीय कलाकारों तथा महिला मंगल दलों ने लोकगीत, लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति की मनोहारी झलक प्रस्तुत की। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं और छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने समारोह में मौजूद दर्शकों को देर तक बांधे रखा।

महोत्सव के शुभारंभ समारोह में केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं राज्यमंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट अति विशिष्ट अतिथि तथा भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन जमलोकी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर पांच दिवसीय महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में आयोजित होने वाले ऐसे महोत्सव स्थानीय लोक संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकजुटता को मजबूती प्रदान करने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। नन्दा अष्टमी जैसे पावन पर्व पर आयोजित जागतोली दशज्यूला महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को संजोने और उसे व्यापक मंच प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने कहा कि दशज्यूला की पावन धरती महान विभूतियों की जन्म व कर्मस्थली रही है। महोत्सव अध्यक्ष जयवर्धन काण्डपाल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया जबकि महासचिव कालिका काण्डपाल ने दशज्यूला क्षेत्र की धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक व पौराणिक परम्पराओं पर विस्तृत प्रकाश डाला। महोत्सव की अध्यक्षता प्रधानाचार्य गांधीयन ने की जबकि संचालन राजेन्द्र काण्डपाल, वीरेन्द्र बर्त्वाल व नमिता काण्डपाल ने संयुक्त रूप से किया।  महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न लोकगीतों एवं लोकनृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में लोक संस्कृति के रंग घोल दिए। महिला मंगल दलों की टीमों ने भी पारंपरिक वेशभूषा में लोकगीतों और नृत्यों की प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। महोत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर ग्रामीणो व काश्तकारों को केन्द्र व प्रदेश द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां दी जा रही है। पांच दिवसीय दशज्यूला महोत्सव को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। महोत्सव के माध्यम से जहां स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिल रहा है, वहीं क्षेत्र की पारंपरिक लोक संस्कृति, रीति-रिवाज और सामाजिक सरोकार भी मंच पर जीवंत हो रहे हैं। नन्दा अष्टमी के शुभ अवसर पर शुरू हुए महोत्सव ने जागतोली की धरती को उत्सव के उल्लास से भर दिया। इस मौके पर दर्शन सिंह जग्गी, भाजपा तल्लानागपुर मण्डल अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी, महामंत्री दीपक नेगी, केदारनाथ सुभाष रावत, गुप्तकाशी किरण शुक्ला, अगस्त्यमुनि नगर मनोज राणा, ग्रामीण बृजमोहन नेगी, पूर्व प्रधान महेन्द्र नेगी, बुद्धि बल्लभ थपलियाल, विजयपाल कठैत, प्रधान चंदा रावत, देवेन्द्र भट्ट, सुमन पंवार, कुसुम राणा, हेमा देवी, मानवेन्द्र कुमार, सुदर्शन राणा, सतवीर जग्गी, सम्पत्ति देवी, हीरा सिंह नेगी सहित महोत्सव पदाधिकारी, सदस्य व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Advertisement Box

बुधवार, 07 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box
Advertisement Box
Breking news : रुद्रप्रयाग चमोली में अभी-अभी आया भूकंप, तेज झटकों से थर्राए लोग, रिक्टर स्केल पर 4.9 की तीव्रता, दिल्ली-NCR तक महसूस हुई हलचल
आज फोकस में

Breking news : रुद्रप्रयाग चमोली में अभी-अभी आया भूकंप, तेज झटकों से थर्राए लोग, रिक्टर स्केल पर 4.9 की तीव्रता, दिल्ली-NCR तक महसूस हुई हलचल

अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर देशभर के 115 सहित उत्तराखंड के 9 शिक्षक होंगे राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित, रुद्रप्रयाग की ललिता रौतेला भी शामिल
आज फोकस में

अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर देशभर के 115 सहित उत्तराखंड के 9 शिक्षक होंगे राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित, रुद्रप्रयाग की ललिता रौतेला भी शामिल

उत्तराखंड में अधिकारियों के दफ्तर में होगा पैनिक बटन, CCTV से होगी निगरानी, बिना पहचान पत्र प्रवेश नहीं
आज फोकस में

उत्तराखंड में अधिकारियों के दफ्तर में होगा पैनिक बटन, CCTV से होगी निगरानी, बिना पहचान पत्र प्रवेश नहीं

‘सड़क तक नहीं बन पा रही तो भाजपा का ये कैसा सुशासन ?’ अधूरे डामरीकरण पर जिला पंचायत सदस्य का विभाग को अल्टीमेटम
आज फोकस में

‘सड़क तक नहीं बन पा रही तो भाजपा का ये कैसा सुशासन ?’ अधूरे डामरीकरण पर जिला पंचायत सदस्य का विभाग को अल्टीमेटम

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2026: मिली जुली सरकार, कहीं ABVP का दबदबा, कहीं NSUI का परचम; कई कॉलेजों में निर्दलीयों ने भी मारी बाजी, देखिए परिणाम
आज फोकस में

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2026: मिली जुली सरकार, कहीं ABVP का दबदबा, कहीं NSUI का परचम; कई कॉलेजों में निर्दलीयों ने भी मारी बाजी, देखिए परिणाम

Breking news : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी
आज फोकस में

Breking news : रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने 5000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, आवास पर भी छापेमारी

और भी पढ़ें

केदारनाथ धाम में व्यापारियों का धरना समाप्त, जिलाधिकारी से वार्ता के बाद यात्रा व्यवस्था सुचारू, मास्टर प्लान के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में हेलीपैड परिसर में बैठे थे व्यापारी व स्थानीय दुकानदार

✕
[news_reels]
WhatsApp