Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

मानवता की मिसाल: मुकेश लाल के परिवार को श्री वासुदेव टैक्सी यूनियन ने दी आर्थिक मदद

दस्तक पहाड न्यूज जखोली। विकासखंड जखोली के ग्राम जाखणी निवासी मुकेश लाल की आकस्मिक मृत्यु के बाद आर्थिक संकट से जूझ रहे उनके परिवार की मदद के लिए श्री वासुदेव टैक्सी यूनियन मयाली आगे आई है। यूनियन ने पीड़ित परिवार को 21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर संकट की घड़ी में परिवार का सहारा बनने का प्रयास किया है।बताया गया कि 23 अक्टूबर को मुकेश लाल देहरादून से अपनी सूमो लेकर मयाली आ रहे थे। इसी दौरान मलेथा में अचानक हृदयाघात पड़ने से उनका निधन हो गया। उनकी असमय मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मुकेश लाल के परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर बताई जा रही है। उनकी पत्नी अस्वस्थ हैं, जबकि दो बेटियों और दो नाबालिग बेटों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी भी अब परिवार पर आ गई है। परिवार वर्तमान में जीर्ण-शीर्ण मकान में रहने को मजबूर है। ऐसे में कमाऊ सदस्य की अचानक मौत ने परिवार के सामने आर्थिक संकट को और गहरा कर दिया है।

Advertisement Box

श्री वासुदेव टैक्सी यूनियन मयाली के अध्यक्ष हरीश पुंडीर ने बताया कि यूनियन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने आपसी सहयोग से पीड़ित परिवार को 21 हजार रुपये की नकद आर्थिक सहायता दी है। इससे पहले यूनियन की ओर से मुकेश लाल के अंतिम संस्कार समेत अन्य आवश्यक खर्चों का भी वहन किया गया।इस दौरान यूनियन के उपाध्यक्ष प्रबल सिंह रौथाण, कोषाध्यक्ष राकेश बुटोला, सचिव दिगपाल सिंह नेगी, अनिल नेगी, सौरभ चौहान, जाखणी के पूर्व प्रधान संजय लाल, दर्शन रावत समेत यूनियन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।टैक्सी यूनियन की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संकट की घड़ी में जरूरतमंद परिवार के साथ खड़ा होना सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण है। वहीं, परिवार की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए आगे भी सामाजिक संगठनों और सक्षम लोगों से सहयोग की उम्मीद जताई जा रही है।

शनिवार, 31 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

मन की शांति सबसे बड़ी दौलत है। इसे बाहरी परिस्थितियों में खोजने के बजाय अपने भीतर खोजें। जब आपका मन शांत होता है, तो सबसे कठिन परिस्थितियां भी सरल लगने लगती हैं।

Advertisement Box
Advertisement Box
बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही
आज फोकस में

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक
आज फोकस में

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक

जिस खेल मैदान पर उठ रहे सवाल, उसी से निकली रोशनी ने जीते दो राष्ट्रीय पदक, अगस्त्यमुनि में निर्माणाधीन स्टेडियम के विरोध के बीच ऐथलेटिक्स बालिका छात्रावास की पूर्व छात्रा की उपलब्धि ने खींचा ध्यान

पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल
आज फोकस में

पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल

रिवर्स पलायन की मिसाल बने अगस्त्यमुनि के पाटा गांव निवासी सोहन सिंह बिष्ट,रुद्रप्रयाग में खड़ा किया लाखों का कारोबार
आज फोकस में

रिवर्स पलायन की मिसाल बने अगस्त्यमुनि के पाटा गांव निवासी सोहन सिंह बिष्ट,रुद्रप्रयाग में खड़ा किया लाखों का कारोबार

मायके से बरात लेकर ससुराल पहुंची दुल्हन, पैदल तय किया 18 किमी का सफर, शुभ मूहुर्त में पहुंचने को लहंगे में लगाई दौड़, बोली- ‘सड़क बनवा दो धामी जी’
आज फोकस में

मायके से बरात लेकर ससुराल पहुंची दुल्हन, पैदल तय किया 18 किमी का सफर, शुभ मूहुर्त में पहुंचने को लहंगे में लगाई दौड़, बोली- ‘सड़क बनवा दो धामी जी’

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp