Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Dastak Pahad Team

उत्तराखंड में मौसम विभाग की चेतावनी से प्रशासन सतर्क, CM धामी ने दिए हाई अलर्ट के निर्देश, स्कूलों और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में विशेष सतर्कता

दस्तक पहाड न्यूज रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार 30 अक्टूबर को प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और तेज झोंकेदार हवाओं की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के अनुसार नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। वहीं पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत के लिए बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

CM धामी ने अधिकारियों को किया अलर्ट

Advertisement Box

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलों के सरकारी और जिला प्रशासन के अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आपदा प्रबंधन की तैयारियां पूरी रखने और किसी भी आपात स्थिति में संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने को कहा है।

रुद्रप्रयाग में भी प्रशासन सतर्क: मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने भी आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों और अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के अनुसार जिले में मौसम की संभावित परिस्थितियों को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां बनाए रखने को कहा गया है।राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को मार्ग बाधित होने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई कर यातायात सुचारू रखने के निर्देश दिए गए हैं। राजस्व उपनिरीक्षकों और ग्राम स्तरीय अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में निगरानी रखने, जबकि पुलिस थानों और चौकियों को आपदा संबंधी उपकरणों के साथ अलर्ट रहने को कहा गया है। सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को मोबाइल फोन चालू रखने तथा आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन तैयार रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

स्कूलों और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में विशेष सतर्कता

प्रशासन ने विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। वहीं नगर और कस्बाई क्षेत्रों में नालियों एवं कलवर्टों की सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। खराब मौसम के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही और ट्रैकिंग गतिविधियों को लेकर भी आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

आमजन से सावधानी बरतने की अपील

जिला प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। लोगों को नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने तथा मौसम विभाग और प्रशासन की चेतावनियों का पालन करने को कहा गया है।किसी भी आपात स्थिति में रुद्रप्रयाग जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के 8958757335, 8218326386, 01364-233727 अथवा टोल फ्री नंबर 1077 पर सूचना दी जा सकती है।

शुक्रवार, 30 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box
Advertisement Box
बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही
आज फोकस में

बर्फबारी के बीच भी बाबा केदार के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, सफेद चादर में लिपटी केदारनाथ नगरी, कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं की बढ़ी आवाजाही

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक
आज फोकस में

उत्तराखंड में 2027 की चुनावी जंग तेज भाजपा की हैट्रिक, कांग्रेस की वापसी या क्षेत्रीय ताकतों का उभार? चुनावी मैदान में त्रिकोणीय तस्वीर की दस्तक

जिस खेल मैदान पर उठ रहे सवाल, उसी से निकली रोशनी ने जीते दो राष्ट्रीय पदक, अगस्त्यमुनि में निर्माणाधीन स्टेडियम के विरोध के बीच ऐथलेटिक्स बालिका छात्रावास की पूर्व छात्रा की उपलब्धि ने खींचा ध्यान

पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल
आज फोकस में

पर्स मिला तो मालिक की तलाश में जुट गए व्यापारी, लौटाकर जीता दिल, अगस्त्यमुनि में उमेश चंद्र भट्ट की ईमानदारी और अपनत्व ने पेश की मिसाल

रिवर्स पलायन की मिसाल बने अगस्त्यमुनि के पाटा गांव निवासी सोहन सिंह बिष्ट,रुद्रप्रयाग में खड़ा किया लाखों का कारोबार
आज फोकस में

रिवर्स पलायन की मिसाल बने अगस्त्यमुनि के पाटा गांव निवासी सोहन सिंह बिष्ट,रुद्रप्रयाग में खड़ा किया लाखों का कारोबार

मायके से बरात लेकर ससुराल पहुंची दुल्हन, पैदल तय किया 18 किमी का सफर, शुभ मूहुर्त में पहुंचने को लहंगे में लगाई दौड़, बोली- ‘सड़क बनवा दो धामी जी’
आज फोकस में

मायके से बरात लेकर ससुराल पहुंची दुल्हन, पैदल तय किया 18 किमी का सफर, शुभ मूहुर्त में पहुंचने को लहंगे में लगाई दौड़, बोली- ‘सड़क बनवा दो धामी जी’

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp